newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रूसी विदेश मंत्री से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, PMO ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिया ये बड़ा बयान

PM Modi : रूसी विदेश मंत्री लावरेल ने कहा कि राहुल “भारत एक महत्वपूर्ण देश है. अगर भारत उस भूमिका को निभाना चाहता है जिससे समस्या का हल निकले तो ऐसा हो सकता है। रूस और भारत के बीच संबंधों को और गहरा करने के संबंध में रूसी विदेश मंत्री ने एक बड़ी घोषणा भी की।

नई दिल्ली।  रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत दौरे पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलकात के दौरान दोनों के बीच कई मसलों को लेकर विस्तार से वार्ता हुई। वार्ता के दौरान रूसी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से रूस की मौजूदा स्थिति को लेकर शांति  वार्ता की बात कही। वहीं, मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने रूसी विदेशी मंत्री से युद्ध पर रोक लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों के लिए उपयुक्त रहेगा कि युद्ध पर विराम दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि इमसें दोनों ही देशों के हित है। इससे पहले रूसी विदेश मंत्री ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता की थी। दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों के बीच विस्तार से बहस हुई थी।

रूसी विदेश मंत्री लावरेल ने कहा कि राहुल “भारत एक महत्वपूर्ण देश है. अगर भारत उस भूमिका को निभाना चाहता है जिससे समस्या का हल निकले तो ऐसा हो सकता है। रूस और भारत के बीच संबंधों को और गहरा करने के संबंध में रूसी विदेश मंत्री ने एक बड़ी घोषणा भी की। इसके अलावा रूसी विदेश मंत्री ने भारतीय कूटनीति की प्रशंसा भी की है।

उन्होंने कहा कि “मेरा मानना ​​​​है कि भारतीय विदेश नीतियां स्वतंत्रता और वास्तविक राष्ट्रीय हितों पर आधारित है. यही नीति रूसी संघ में भी है. यह हमें अच्छा दोस्त और वफादार साझेदार मानता है। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध युद्ध के भारत में तटस्था की भूमिका बनाए रखी, लेकिन कहीं न कहीं भारत का झुकाव रूस को लेकर देखने को मिला है।