newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानियों का फूटा इमरान पर गुस्सा, ‘भारत माता की जय’ के नारे और हाथ में ‘तिरंगा’ थामकर बचा रहे हैं अपनी जान..!

Pakistani : रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया था कि किसी भी भारतीयों को रूसी सैनिकों की तरफ से क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। अब सवाल यह है कि यूक्रेन में बेशुमार लोगों के बीच हिंदुस्तानियों को कैसे चिन्हित किया जाता, तो इसके लिए कई लोगों ने खुद भारतीय के तौर पर प्रदर्शित करने के लिए तिरंगा झंडे का सहारा लिया

नई दिल्ली। ये कहावत तो सुनी ही होगी न आपने, ‘कि मरता क्या नहीं करता’। आज की तारीख में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानियों की हालत भी कुछ ऐसी ही हो गई है। कल तक हिंदुस्तान और तिरंगे झंडे को गरियाना अपना नैतिक कर्तव्य समझने वाले यही पाकिस्तान आज जब यूक्रेन में रूसी सैनिकों के कहर का शिकार हो रहे हैं, तो उन्हें भारत माता और तिरंगे झंडे की याद सता रही है। अपनी जान बचाने के लिए ये पाकिस्तानी यूक्रेन की सड़कों पर भारत माता की जय के नारे और तिरंगा झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। चौंकिए मत, यह वही पाकिस्तानी हैं, जो कल तक भारत को, तिरंगे झंडे को, और भारत मां को,  गरियाने से नहीं थकते थे। बिना हिंदुस्तान को गरियाए तो इन्हें रोटी ही हजम नहीं होती है, लेकिन आज जब रूसी सैनिक इन पर कहर बनकर टूट रहे हैं, तो ये तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। चलिए, इसी बहाने ही सही, लेकिन इन लोगों को विश्व बिरादरी के समक्ष भारत की ताकत का अंदाजा तो लगा। ध्यान रहे कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में फंसे हिंदुस्तानियों की सुरक्षा के संदर्भ में वार्ता की थी।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया था कि किसी भी भारतीयों को रूसी सैनिकों की तरफ से क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। अब सवाल यह है कि यूक्रेन में बेशुमार लोगों के बीच हिंदुस्तानियों को कैसे चिन्हित किया जाता, तो इसके लिए कई लोगों ने खुद को भारतीय के तौर पर प्रदर्शित करने के लिए तिरंगा झंडे का सहारा लिया, ताकि रूसी सैनिक उन्हें कोई आंच ना पहुंचाए, जिसे अब पाकिस्तानी भी अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि पीएम मोदी की तरफ से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सलामती से वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की गई है, जिसके तहत अब तक कई हिंदुस्तानियों को स्वदेश लाया जा चुका है। अब इतना सब कुछ पढ़ने के बाद सोच रहे होंगे कि जहां एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपने नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, तो क्या पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की कोई फिक्र नहीं है क्या?

तो इस संदर्भ में हम क्या ही टिप्पणी करें, इसे लेकर तो पाकिस्तानी नागरिकों ने ही अपने प्रधानमंत्री की पूरी पोल-पट्टी खोलकर रख दी है। जिसमें उन्होंने अपने दर्द-ए-दिल बयां करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की तरफ से अभी तक अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने की दिशा में कोई भी कोशिश नहीं की गई है। मजबूरन हमें, तिरंगे झंडे  का सहारा लेकर अपनी जान बचा रहे हैं। अब इन तमाम बातों से रूबरू होने के बाद आप सोच रहे होंगे कि आखिर आप यह सब इतने दावे से कैसे कह सकते हैं, तो आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर अभी पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिमसें यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानियों की दूर्दशा को बखूबी दर्शाया गया है। यूक्रेन में फंसे लोगों ने ही जहां अपनी बदहाली का रोना रोया, तो वहीं अपनी खुन्नस निकालने के लिए इमरान खान को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। चलिए, अब आपका ज्यादा समय जाया ना करते हुए आपको उस वीडियो से रूबरू कराए चलते हैं, जो कि अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो

चलिए ये तो रही यूक्रेन में फंसे लोगों की दूर्दशा की कहानी, लेकिन क्या आपको पता है कि यूक्रेन को तबाह करने के बावजूद भी रूसी राष्ट्रपति का मन नहीं भरा है। पहले तो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने सैनिकों को वहां हमला करने की इजाजत दी है। इसके बाद परमाणु बलों को सक्रिय करने का निर्देश दिया और इन सब फरमानों से भी जब उनके दिल की भड़ास नहीं निकली, तो अब वे यूक्रेन पर वैक्यूम हमला करने की तैय़ारी कर रहे हैं। जिसे लेकर वे अपने मंत्रियों संग आगामी बुधवार को बैठक करने जा रहे हैं। वैक्यूम बम का निर्माण रूस द्वारा युद्ध जैसी परिस्थितियों का सामना करने हेतु ही किया गया था। इससे पहले साल 2016 में सीरिया पर इस बम का इस्तेमाल रूस द्वारा किया गया था।

जिसमें काफी जान माल की क्षति हुई थी। लेकिन यूरोपीय देशों की तरफ से रूस के उक्त कदम को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।  वहीं, आज यानी की मंगलवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति  ने यूरोपीय यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि हम अंत तक अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे। अब ऐसे में दोनों ही देशों के बीच चल रहा यह युद्ध का सिलसिला क्या रुख अख्तियार करता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त बताएगा।