newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Egypt Visit: PM मोदी का मिस्र दौरा, राष्ट्रपति अल सीसी से होगी इन मुद्दों पर वार्ता, यहां जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Egypt Visit: सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि अब्देल फतह अल सिसी के निमंत्रण में पीएम मोदी मिस्र पहुंचेंगे। खबर  है कि आज शाम तक पीएम मोदी काहिरा पहुंच चुके होंगे। 1997 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्र यात्रा है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

नई दिल्ली। चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी मिस्र जाएंगे। जहां उनकी मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात होगी। इस बीच दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से वार्ता होगी। वहीं, पीएम मोदी ने अपनी चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा को अद्भुत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘एक बहुत ही विशेष यूएसए यात्रा का समापन, जहां मुझे भारत-यूएसए मित्रता को गति देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में भाग लेने का मौका मिला। हमारे देश अपने ग्रह को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। वहीं, अमेरिका में पीएम मोदी को कई तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ा जिसका उन्होंने दट कर जवाब दिया। अमेरिका में उनसे पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी पत्रकार ने भारत में हो रहे मुस्लिमों के उत्पीड़न सहित लोकतंत्र को लेकर सवाल किया, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारत में लोकतंत्र खतरे में नहीं है। भारत की रगों में लोकतंत्र है। हमने लोकतंत्र को जीवंत करने की दिशा में काम किया है। वहीं, अब पीएम मोदी के मिस्र दौरे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बहुत मुमकिन है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे। आइए, अब आगे आपको इस रिपोर्ट में पीएम मोदी के मिस्र दौरे से संबंधित सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 जानिए, पीएम मोदी के मिस्र दौरे के बारे में सबकुछ 

सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि अब्देल फतह अल सिसी के निमंत्रण में पीएम मोदी मिस्र पहुंचेंगे। खबर है कि आज शाम तक पीएम मोदी काहिरा पहुंच चुके होंगे। 1997 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्र यात्रा है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। विदित हो कि अल सीसी गणतंत्र दिवस पर भारत के चीफ गेस्ट भी थे। पीएम मोदी मिस्र की दो दिनी यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह अल हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे। वहीं, मिस्र में पीएम मोदी भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में गठित की गई समिति के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। ऐसे में इस मुलाकात में दोनों के बीच किन  मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन उससे पहले आपको हम बता दें कि पीएम मोदी ने मिस्र में हेलियोपोलिस स्मारक भी जाएंगे। जहां वे प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। बता दें कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने फिलिस्तीन में लड़ाई लड़ी थी। बताया जाता है कि इस युद्ध की त्रासदी की चपेट में आकर 4 हजार से भी अधिक सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

ये है पीएम मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल 

24 जून 2023

2:45 बजे – काहिरा आगमन
5:10 बजे – मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ राउंड टेबल बैठक
6:10 बजे – भारतीय समुदाय के साथ बातचीत

6:50 बजे – मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात
7:15 बजे – मिस्र के विचारकों के साथ बातचीत

25 जून 2023

09:30 बजे – अल हकीम मस्जिद का दौरा
10:30 बजे – हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा
11:00 बजे – मिस्र प्रेसीडेंसी में कार्यक्रम और मिस्र के राष्ट्रपति के साथ बैठक
2:00 बजे – प्रेस वार्ता
3:00 बजे – भारत के लिए प्रस्थान