newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रूस ने जारी की एडवाइजरी, हर तरह से सुरक्षा करने का किया वादा

Russia-Ukraine Conflict: केवल युक्रेन के ही नहीं दुनियांभर से युक्रेन में काम के लिए गए हुए अलग-अलग देशों के लोगों के परिवार वाले भी इसी चिंता में है कि कब उनके परिवार के लोग घर वापसी करेंगे। इस बीच आज मंगलवार को युक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, रूस ने यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए एडवाजरी जारी की है।

नई दिल्ली। बीते 5 दिनों से रूस और युक्रेन के बीच जंग जारी है। पांच दिन पहले रूस के राष्ट्रपति द्वारा युक्रेन पर किए गए हमले के ऐलान के बाद से ही वहां रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। केवल युक्रेन के ही नहीं दुनियांभर से युक्रेन में काम के लिए गए हुए अलग-अलग देशों के लोगों के परिवार वाले भी इसी चिंता में है कि कब उनके परिवार के लोग घर वापसी करेंगे। इस बीच आज मंगलवार को युक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, रूस ने यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए एडवाजरी जारी की है। इस जारी की गई एडवाजरी में कहा गया है कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। रूस हर तरह से उनकी मदद करेगा।

रूस भारत का पुराना दोस्त

रूस की भारत के साथ पुरानी दोस्ती है। यूक्रेन के साथ जारी इस विवाद के बाद भी भारत ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों के दबाव के बावजूद रूस का साथ नहीं छोड़ा है। शुरूआत से ही इस मामले में भारत ने तटस्थ भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं यूएन में 2 बार रूस के खिलाफ हो रही वोटिंग में भारत ने शामिल न होकर उसके साथ अपनी दोस्ती का परिचय दिया है। वहीं, अब रूस ने भी भारत के साथ दोस्ती निभाते हुए यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

क्या है एडवाइजरी में…

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए रूस ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें कई बातें शामिल हैं। जैसे कि उसमें इंडियन सिटीजंस के लिए हर तरह से मदद का वादा किया गया है।

• एडवाइजरी में ये कहा गया है कि किसी भी तरह के नस्लवाद या दंगे की स्थिति में बचने के लिए रूसी सैनिकों से संपर्क करें। रूसी सैनिक हर तरह से आपकी सहायता करेंगे।

• जल्द ही मानवीय गलियारा खोला जाएगा, जिससे उन्हें आराम से अपने देश पहुंचा जा सकेगा। ऐसे किसी तरह का पैनिक नहीं होना पड़ेगा।

• कहा ये भी गया है कि रूस दुनिया का सबसे बहुराष्ट्रीय देश है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का नस्लवाद नहीं है। आप बेफिक्र होकर हमसे संपर्क कर सकते हैं। हर रूसी आपकी सहायता के लिए आगे आएगा।

• रूस के सैनिक या अन्य अधिकारी से संपर्क कीजिए, आपको हर तरह की मदद दी जाएगी। यही नहीं वो आपको सुरक्षित मॉस्को स्थित भारतीय दूतावासा तक भी पहुंचाया जाएगा।

• रूस आपको असीमित शिक्षा के भी अवसर देने को तैयार है। इन सुविधाओं के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।