newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Some Indians Praise Taliban: सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने की तालिबान की तारीफ, भारत के खिलाफ कही ये बातें

Some Indians Praise Taliban: बता दें कि CAA कानून आने के बाद से ही ‘हमें चाहिए आजादी’ का नारा लगाकर मोदी सरकार का जमकर विरोध किया गया था। राजधानी दिल्ली और कई अन्य जगह विरोधियों ने सड़क जाम कर काफी दिन तक मजमा लगाया था। यहां तक कि उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली आने पर दंगे भी हुए थे।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान परस्त आतंकी संगठन तालिबान का पूरी तरह कब्जा हो चुका है। इसी के साथ ऐसे ऑडियो चैट भी सामने आए हैं, जिनमें एक तबका तालिबान की तारीफ करते हुए भारत विरोधी बातें कह रहा है। सोशल मीडिया पर हुए इस चैट में इकट्ठा हुए लोगों ने जो कुछ भी कहा, वह सरकार को चुनौती भी है और उसे सतर्क होने की चेतावनी भी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर रविवार को तालिबान ने कब्जा जमा लिया था। इसके बाद ही Twitter Space के जरिए एक खास समुदाय के कुछ लोग इकट्ठा हुए। स्पेस में इन लोगों ने अपनी राय रखनी शुरू की। इनमें से कई ने तालिबान की तारीफ की। इस पर कुछ लोगों ने ईश्वर का भी शुक्रिया अदा किया। वहीं, एक शख्स ये कहता सुनाई दिया कि हमें भी आजादी के लिए तालिबान की तरह मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।

बता दें कि CAA कानून आने के बाद से ही ‘हमें चाहिए आजादी’ का नारा लगाकर मोदी सरकार का जमकर विरोध किया गया था। राजधानी दिल्ली और कई अन्य जगह विरोधियों ने सड़क जाम कर काफी दिन तक मजमा लगाया था। यहां तक कि उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली आने पर दंगे भी हुए थे। दिल्ली में हुए इन दंगों में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। जान गंवाने वालों में आईबी के स्टाफर और पुलिस के हेड कॉन्सटेबल भी शामिल थे।

जबकि, मोदी सरकार बार-बार कहती रही कि सीएए कानून से देश के किसी भी समुदाय को खतरा नहीं है, लेकिन विपक्ष ने लगातार इस पर सवाल उठाए। जिसके नतीजे में आंदोलन हुआ और हिंसा का सामना भी आम लोगों को करना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

 

Tweet