newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chicago: शिकागो से दुखद ख़बर…अंधाधुंध फायरिंग से 29 लोगों की मौत…मचा हाहाकार, जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, इस वारदात को किसने अंजाम दिया ? क्यों दिया गया ? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है। अब जांच मुकम्मल होने के बाद क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। 

नई दिल्ली। अमेरिका के शिकागो से फायरिंग की खबर सामने आई है। दरअसल, शिकागो से फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में अब तक 29 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस वारदात को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को अंजाम दिया गया। हालांकि, इस वारदात को किसने अंजाम दिया ? क्यों दिया  ? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है। अब जांच मुकम्मल होने के बाद क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप कुछ भी देख पाना तो मुश्किल है, लेकिन इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा करने वाले लोगों का कहना है कि कोई अज्ञात शख्स लोगों पर फायरिंग कर रहा है। इस फायरिंग की जद में आकर अब तक 29 लोगों के जख्मी होने की  खबर है। वहीं, अब तक इस फायरिंग में कितने लोगों की मौत हुई है। इस बारे में फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है और ना ही पुलिस ने कोई अधिकृत बयान दिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट चुकी है।

ध्यान दें कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिसमें देखा जा चुका है कि कोई सनकी शख्स  कभी बंदूक लेकर , तो कभी धारदार हथियार लेकर लोगों  को मौत के घाट उतार देता है। इस तरह के मामलों में अक्सर देखा जाता है कि आरोपी या हमलावर की मानसिक स्थिति असंतुलित होती है। फिलहाल, उक्त मामले में सभी को जांच संपन्न होने का इंतजार है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सकें।