newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नेपाल के नए नक्शे का विरोध करने वाली महिला सांसद के घर पर हमला, देश छोड़ने की चेतावनी

सरिता गिरि नेपाल की समाजवादी पार्टी की नेता हैं। उन्होंने नक्शे में बदलाव को लेकर संविधान संशोधन बिल का भारी विरोध किया था। संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना अलग से संशोधन प्रस्ताव डालते हुए गिरि ने इसे खारिज करने की मांग की।

नई दिल्ली। नेपाल की संसद प्रतिनिधि सभा में 2 दिन पहले नक्शे में बदलाव को लेकर संविधान संशोधन बिल पास कराया गया। इस दौरान वहां की एक महिला सांसद सरिता गिरि ने इस संशोधन का भारी विरोध किया था। अब खबर है कि महिला सांसद सरिता गिरि के घर पर हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक, उन्हें देश छोड़ने की भी चेतावनी दी गई है। साथ ही उनके घर के बाहर काले झंडे लगा दिए गए हैं। इसकी सूचना महिला सांसद ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस उनकी मदद को नहीं पहुंची। वहीं उनकी पार्टी ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

Sarita Giri

सरिता गिरि नेपाल की समाजवादी पार्टी की नेता हैं। उन्होंने नक्शे में बदलाव को लेकर संविधान संशोधन बिल का भारी विरोध किया था। संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना अलग से संशोधन प्रस्ताव डालते हुए गिरि ने इसे खारिज करने की मांग की। सरिता गिरि ने साफ-साफ कहा था कि चीन के इशारों पर नेपाल नक्शे में बदलाव चाहता है। सरिता गिरि ने ये भी दावा किया था कि नेपाल के लोग खुद नहीं चाहते हैं कि नक्शे को लेकर भारत के साथ कोई विवाद हो। उनकी राय थी कि नया नक्शा जारी करने से पहले नेपाल को भारत और चीन से बातचीत करनी चाहिए थी।

KP Sharma Oli

वहीं, सरिता गिरी की पार्टी ने उनको तत्काल यह संशोधन प्रस्ताव वापस लेने का आदेश दिया है। पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा। बता दें कि नेपाल की संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना परामर्श डालने के लिए तीन दिन यानी 72 घंटे का वक़्त दिया गया है। सांसद सरिता गिरि का कहना है कि नेपाल सरकार के पास पर्याप्त प्रमाण नहीं होने की वजह से इस संशोधन प्रस्ताव को खारिज किया जाए।