newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine war: आर्थिक प्रतिबंधों से रूस का हाल देख PM मोदी के इन दूरदर्शी कदमों के मुरीद हुई देश की जनता

Russia-Ukraine war: बता दें कि डिजिटल पेमेंट के आने के बाद से लोगों ने कैश रखना छोड़ दिया है, ऐसे में पेमेंट सर्विस बंद होने से जटिल समस्या पैदा हो चली है। ऐसे में अब भारत में अपना पेमेंट सिस्टम तैयार किए जाने पर केंद्र की मोदी सरकार की खूब तारीफ हो रही है और इतना ही नहीं ट्विटर पर Rupay तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 6 दिन पूरे हो चुके है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती जा रही है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया है। रूस में अमेरिका की पेमेंट कंपनियों की सेवाएं ठप होने के बाद से लोग कई परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारत में मोदी सरकार के कदमों की खूब प्रशंसा हो रही है। दरअसल, यूक्रेन पर हमले के खिलाफ में रूस पर लगाई जा रही पाबंदियों के तहत गूगल पे, ऐपल पे समेत कई पेमेंट कंपनियों ने काम करना बंद कर दिया है। जिससे रूस के मेट्रो स्टेशनों समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

russia and ukrain

बता दें कि डिजिटल पेमेंट के आने के बाद से लोगों ने कैश रखना छोड़ दिया है, ऐसे में पेमेंट सर्विस बंद होने से जटिल समस्या पैदा हो चली है। ऐसे में अब भारत में अपना पेमेंट सिस्टम तैयार किए जाने पर केंद्र की मोदी सरकार की खूब तारीफ हो रही है और इतना ही नहीं ट्विटर पर Rupay तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ यूजर्स पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के साथ भी जोड़कर तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए घोषणा किया था कि भारत का केंद्रीय बैंक अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगी।

लोगों का रिएक्शन-

एक यूजर ने लिखा, भारत ने इस दिशा में 2 बड़े कदम उठाए हैं, #UPI और #RuPay कार्ड। जितना हो सके इनका इस्तेमाल करने की कोशिश करें, और #आत्मनिर्भर बनें।