newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sri Lanka: जल रहा श्रीलंका, उग्र हुए प्रदर्शनकारी, अब पीएम आवास को किया आग के हवाले

Sri Lanka : श्रीलंका में जारी आर्थिक उथल पुथल के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे इस्तीफा का ऐलान कर दिया था। उन्होंने खुद ट्वीट इसकी जानकारी सार्वजनिक की थी,  जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर रहा हूं।

नई दिल्ली। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। आर्थिक बदहाली की गिरफ्त में आई जनता अब सड़कों पर उतरकर हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा हो चुकी है। प्रदर्शनकारी हिंसक गतिविविधियों को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर को निशाना बनाया गया। उनके घऱ में प्रदर्शनकारी तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को चकमा देते हुए जबरन दाखिल हो गए। इस दौरान आम जनता और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प भी देखने को मिली। उधर, अब  खबर है कि  श्रीलंका के इस्तीफा दे चुके प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी जबरन तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को चकमा देते हुए इस कदर उग्र हो गए कि प्रधानमंत्री के आवास को ही आग के हवाले कर दिया।

बता  दें कि श्रीलंका में जारी आर्थिक उथल पुथल के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा का ऐलान कर दिया था। उन्होंने खुद ट्वीट इसकी जानकारी सार्वजनिक की थी,  जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर रहा हूं। लेकिन , इस बीच जिस तरह श्रीलंका में प्रदर्शनकारी अराजक, हो चुके हैं, उसने पूरे देश की स्थिति को भयावह कर दिया है।  श्रीलंका स्थिति इस समय अराजक हो चुकी है।

उधर,. आगामी 30 दिनों के लिए कार्यवाहक  प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है और कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाए, ताकि श्रीलंका को मौजूदा उथल पुथल से निजात मिल सकें।  उधर, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बाद अब गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। गौरतलब है कि  श्रीलंका में विगत कई माह से आर्थिक संकट गहराया हुआ है। बीते दिनों भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर आकर सरकार की कूनीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिखे थे।