newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahid Afridi: “पाकिस्तान की बर्बादी का ये..”, कुर्बानी से पहले शाहिद अफरीदी ने शेयर की दुर्लभ बैल की वीडियो, यूजर्स ने की कड़ी आलोचना

Shahid Afridi: एक यूजर ने लिखा- पूरा देश भीख मांग रहा है और ये यहां एक जान निकालने के लिए वीडियो बना रहा है, पाकिस्तान का कभी कुछ नहीं हो सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-@हरभजन_सिंह, इसमें आपका भी योगदान है, एक कत्लेआम के वित्तपोषण के लिए बधाई

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स पूर्व क्रिकेटर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। शाहिद अफरीदी को यूजर्स ने एक बैल की वजह से निशाने पर लिया है, जिसकी कुर्बानी दी गई है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का पारा हाई है और हर कोई इसे जानवरों के साथ क्रूरता बता रहा है। कुर्बानी वाले बैल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स कैसे अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Afridi (@safridiofficial)


बैल के साथ नजर आ रहे शाहिद अफरीदी

वीडियो में शाहिद अफरीदी एक बैल के साथ नजर आ रहे हैं। वो बैल को टहलाते दिख रहे हैं। ये बैल दुर्लभ नस्ल का है जिसकी कुर्बानी दी गई है। वीडियो कुर्बानी से पहले का बताया गया। वहीं आज देशभर में बकरीद मनाई जा रही है और नियमों के साथ बकरों की कुर्बानी दी जा रही है। इसी बीच हट्टे-कट्टे बैल का ये वीडियो सभी लोगों को परेशान कर रहा है। इससे पहले भी मई में अफरीदी ने अपनी फाउंडेशन से दुनिया का सबसे बड़ा बैल कुर्बानी के लिए डोनेट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस मामले में युवराज सिंह को भी लपेटा गया था,क्योंकि उन्होंने अफरीदी फाउंडेशन की मदद के लिए पैसे डोनेट किए थे।

shahid afridi

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- जानवरों की आंखों में दहशत का जश्न! एक दूसरे यूजर ने लिखा-पाकिस्तान की बर्बादी का ये भी एक कारण है, इसलिए अभी और बर्बाद होगा पाकिस्तान।

 


एक यूजर ने लिखा- पूरा देश भीख मांग रहा है और ये यहां एक जान निकालने के लिए वीडियो बना रहा है, पाकिस्तान का कभी कुछ नहीं हो सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-@हरभजन_सिंह, इसमें आपका भी योगदान है, एक कत्लेआम के वित्तपोषण के लिए बधाई