newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World Population Day: विश्व जनसंख्या दिवस आज, जानें क्यों और कब हुई इसे मनाने की शुरुआत

World Population Day: पहले इस दिन को उत्सव के रुप में मनाया जाता था लेकिन हर साल आबादी के लगातार बढ़ने के कारण यह अब चिंता जताने और लोगों को इसके लिए जागरुक करने का अवसर बन गया है।

नई दिल्ली। जनसंख्या वृद्धि ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। तेजी से बढ़ती यह जनसंख्या दुनिया भर के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हम आपको बता दें कि आज वर्ल्ड पापुलेशन डे’ है। वहीं लोगों द्वारा जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग सुझाव से परिचित कराया जाता है। पहले इस दिन को उत्सव के रुप में मनाया जाता था लेकिन हर साल आबादी के लगातार बढ़ने के कारण यह अब चिंता जताने और लोगों को इसके लिए जागरुक करने का अवसर बन गया है।

क्यों मनाते है विश्व जनसंख्या दिवस

इस वर्ष की थीम- ‘अ वर्ल्ड ऑफ 8 बिलियन: टोवार्ड्स ए रेजिलिएंट फ्यूचर फॉर ऑल-हार्नेसिंग ऑपरच्यूनिटीज एंड इंश्योरिंग राइट्स एंड च्वाइस फॉर ऑल’ है। इसको नियंत्रित करने के लिए 1989 में पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत हुई थी। यह हर साल जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से मनाया जाता है। जिसके लिए यह एक जरूरी कदम है। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस डे को मनाने की शुरुआत की गई थी।

इस साल की थीम

इस वर्ष की विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘8 अरब लोगों की दुनिया सभी के लिए अच्छा भविष्य, अवसर, अधिकार और ऑप्शन सुनिश्चित करना’ है। इस थीम से यह स्पष्ट है कि दुनिया की आबादी अब एक चिंता का विषय बन चुकी है। वहीं पिछले साल 2021 की थीम ‘कोविड-19 महामारी का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव’ थी।

2057 तक 10 अरब पार होगी आबादी

जहां संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार 2022 तक विश्व की जनसंख्या 7.96 अरब से अधिक हो गई है। वहीं 2037 में यह 9 अरब का और 2057 तक 10 अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी।