बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के प्रधानमंत्री होंगसन से मुलाकात की। इस अवसर पर शी जिनपिंग ने कहा कि चीन को विश्वास है कि चीन नए कोरोना वायरस निमोनिया के मुकाबले में विजय पा सकेगा, इसके साथ ही इस युद्ध में विजय पाने में चीन सक्षम भी है।
हुन सेन ने कहा कि उन्होंने इसलिए इस खास वक्त चीन की यात्रा की, जिसका मकसद चीन सरकार और जनता के महामारी रोकथाम कार्य का कंबोडिया सरकार और जनता का समर्थन प्रकट करना है। कंबोडिया चीन के साथ सहयोग करेगा और चीन के साथ कंबोडिया-चीन साझे हित वाले समुदाय का निर्माण करेगा।
शी जिनपिंग ने जोर दिया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार अपने देश की जनता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रति जिम्मेदार रुख अपनाकर महामारी की रोकथाम की हरसंभव कोशिश की है। शी जिनपिंग ने जोर दिया कि नये साल में चीन कंबोडिया के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही को बरकरार रखेगा और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की कोशिश करेगा।
हुन सेन ने मुलाकात में कहा कि चीन के कठिन वक्त पर कंबोडिया की जनता चीनी जनता के साथ है। दोनों सच्चे दोस्त हैं। कंबोडिया चीन के साथ सामान्य सहयोग व आवाजाही करेगा और द्विपक्षीय साझे हित वाले समुदाय की रचना करेगा।