newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh: माता रानी की भक्ति में डूबी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, शेयर किया अष्टमी पूजा का प्यारा सा वीडियो

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest instagram reel On Ashtami Pujan: अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अष्टमी पूजन की प्यारी सी वीडियो डाली है, जिसमें सबसे पहले एक बड़ा सा दिया दिख रहा है, जो देसी घी से लबालब है। जिसके बाद जौ से भरा बर्तन और कलश दिखता है, जिस पर नारियल रखा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अभी तक अपने पंजाबी गाने डिफेंडर को एंजॉय कर रही हैं, वो आए दिन कुछ न कुछ ऐसा डालती है, जिससे फैंस उन पर प्यार लुटाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि चल रही है, ऐसे में अक्षरा सिंह माता रानी की पूजा करने से पीछे कैसे हट सकती हैं। एक्ट्रेस ने अष्टमी पूजा का प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद किसी का भी मन भक्ति में डूब जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या  खास पोस्ट किया है।

भक्ति में डूबी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अष्टमी पूजन की प्यारी सी वीडियो डाली है, जिसमें सबसे पहले एक बड़ा सा दिया दिख रहा है, जो देसी घी से लबालब है। जिसके बाद जौ से भरा बर्तन और कलश दिखता है, जिस पर नारियल रखा है। अष्टमी तक मां के ज्वारे काफी बड़े हो गए हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक  प्यारा सा गाना भी लगाया है, जो वीडियो में जान डाल रहा है.,.. वाकई माता की पूजा का वीडियो काफी प्यारा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


महादेव की भक्त है अक्षरा सिंह

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब अक्षरा को भगवान की भक्ति में डूबा देखा गया है। इससे पहले एक्ट्रेस को महादेव के अलग-अलग ज्योतिर्लिंग में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस को रामलला की स्थापना के दौरान अयोध्या में देखा गया था, जहां उन्होंने गुरुजी जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की थी और उसके साथ गाना गाया और आर्शीवाद लिया था। एक्ट्रेस भले ही सिंगिंग की दुनिया में बहुत ग्लैमरस लगती हैं लेकिन असल जिदंगी में एक्ट्रेस काफी अध्यात्मिक हैं।  काम की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ डिफेंडर गाना किया है, जो रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा है। गाने को अब तक मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं और बिहारी और पंजाब दोनों की जनता बराबर प्यार बरसा रही है।