newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र के 5 बड़े फायदे

Gayatri Mantra: ऐसे में मनुष्य को रोज गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जाप करने से काफी फायदे होते हैं।आपको इसका अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली। मंत्रों के जाप को हिन्दू धर्म में काफी मान्यता दी गई। कहा जाता है कि मंत्रों के जाप करने से मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन के दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक जैसे नकारात्मक चीजों का अंत हो जाता है। ऐसे में मनुष्य को रोज गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जाप करने से काफी फायदे होते हैं।

आपको इसका अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा। लेकिन गायत्री मंत्र का जाप किस समय करना चाहिए और इसका अर्थ क्या होता है, ये हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे।

गायत्री मंत्र के 5 बड़े फायदे

— अब हम आपको गायत्री मंत्र जाप के फायदे बताते हैं। कहते हैं कि गायत्री मंत्र के जाप से दुख और दरिद्रता का नाश होता है, संतान की प्राप्ति होती है।

— विद्यार्थियों के लिए यह मंत्र बहुत लाभदायक है। रोजाना इस मंत्र का 108 बार जप करने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है।

— अगर आपको व्यापार और नौकरी में सफलता नहीं मिलती तो गायत्री मंत्र का जप करे शीघ्र लाभ होगा। इसके साथ ही रविवार को अस्वाद व्रत भी रखे।

— किसी भी शुभ मुहूर्त में दूध, दही, घी एवं शहद को मिलाकर 1000 गायत्री मंत्रों के साथ हवन करने से चेचक, आंखों के रोग एवं पेट के रोग समाप्त हो जाते हैं।

–जो भी व्यक्ति गायत्री मंत्र का नियमित जप करता हैं उसकी त्वचा में स्वतः ही चमक आने लगती है।