newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रोज करें गायत्री मंत्र का जाप, जीवन में होंगे ये 5 बड़े फायदे

मंत्रों के जाप (Chanting Mantras) को हिन्दू धर्म (Hindu Religion) में काफी मान्यता दी गई। कहा जाता है कि मंत्रों के जाप करने से मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में मनुष्य को रोज गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जाप करना चाहिए।

नई दिल्ली। मंत्रों के जाप (Chanting Mantras) को हिन्दू धर्म (Hindu Religion) में काफी मान्यता दी गई। कहा जाता है कि मंत्रों के जाप करने से मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन के दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक जैसे नकारात्मक चीजों का अंत हो जाता है। ऐसे में मनुष्य को रोज गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जाप करना चाहिए।

गायत्री मंत्र का जाप करने से काफी फायदे होते हैं। आपको इसका अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा। लेकिन गायत्री मंत्र का जाप किस समय करना चाहिए और इसका अर्थ क्या होता है, ये हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे।

गायत्री मंत्र और उसका अर्थ

सबसे पहले आप गायत्री मंत्र और उसका अर्थ यहां जान ले। ‘ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।’

अर्थ

सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, वह परमात्मा का तेज हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करे।

समय

अब आपके लिए ये जानना जरूरी है कि गायत्री मंत्र का जाप कितनी बार करे। दिन में तीन बार इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। पहला समय है सूर्योदय से ठीक पहले, जिसे सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। दूसरा समय है दोपहर का और तीसरा समय है सूर्यास्त से ठीक पहले और सूर्यास्त के बाद तक करना चाहिए।

फायदे

अब हम आपको गायत्री मंत्र जाप के फायदे बताते हैं। कहते हैं कि गायत्री मंत्र के जाप से दुख और दरिद्रता का नाश होता है, संतान की प्राप्ति होती है।