newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पितृपक्ष में रोज सुबह करें ये 5 काम, फिर नहीं होगी जीवन में कोई परेशानी, पितर होंगे खुश

इस वर्ष पितृ पक्ष (Pitru Paksha) 01 सितंबर 2020, मंगलवार से प्रारंभ हुए। यह समय पित्तरों (Pitra) को प्रसन्न करने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है।

नई दिल्ली। इस वर्ष पितृ पक्ष (Pitru Paksha) 01 सितंबर 2020, मंगलवार से प्रारंभ हुए। यह समय पित्तरों (Pitra) को प्रसन्न करने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है। पितृ पक्ष में अपने पित्तरों को प्रसन्न करें। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पित्तरों को खुश रख सकते हैं।

kusha graas in shraddh

पितृपक्ष में रोज सुबह करें ये 5 काम

इन दिनों सुबह उठकर अगर कुछ खास काम किए जाएं तो न केवल पितर खुश होते हैं बल्कि माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृपक्ष में सुबह उठकर इन कार्यों को करने से जीवन को नई दिशा मिलती है। आप पितृपक्ष से ही नियम बना लें कि हर रोज सुबह ये पांच काम जरूर करेंगे, जिससे न केवल दरिद्रता दूर होगी बल्कि कुंडली में मौजूद दोष भी खत्म होंगे।

1- हर रोज सूर्य देव को जल देना बहुत शुभ कार्य माना गया है। सूर्य देव को जल देने के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पितरों का ध्यान करते हुए जल गिरा देना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

shraddh3

2- पितृपक्ष में सुबह उठकर पक्षियों के लिए बाजरे के दाने छत पर डालने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि घर-परिवार में शांति बनी रहती है। साथ ही पितरों को भी अच्छा लगता है और ईश्वर का भी आशीर्वाद मिलता है।

3- पितृपक्ष में सुबह सबसे पहले अपने घर के मुख्य द्वार को जल में हल्दी मिलाकर धोना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों की उन्नति होती है और कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है और धन का मार्ग प्रशस्त होता है।

4- पितृ पक्ष में हर रोज गाय और कुत्ते के लिए खाना जरूर निकालें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती और दरिद्रता भी दूर होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद पितृ दोष भी खत्म हो जाते हैं।

shraaddh

5- पितृपक्ष में सुबह उठकर पक्षियों के लिए बाजरे के दाने छत पर डालने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि घर-परिवार में शांति बनी रहती है। साथ ही पितरों को भी अच्छा लगता है और ईश्वर का भी आशीर्वाद मिलता है। पक्षियों को दाना डालने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।

6-केवल पितृ पक्ष में ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी कटोरे मे जल भरकर उसमें रोटी के टुकड़े डालकर छत पर रख देना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है।