newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: मथुरा-वृंदावन में आज खेली जाएगी फूलों की होली

Holi 2021: देश के कई हिस्सों में होली (Holi 2021) को लेकर उत्सव मनाए जाने लगे हैं। ऐसे में आज मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली (Vrindavan Flower Holi 2020) खेली जाएगी। पूरे देश और दुनिया में फूलों की होली मशहूर है।

नई दिल्ली। होली (Holi 2021) रंगों का त्योहार है। जिसका नाम सामने आते ही मन में उमंग और उल्लास का भाव आने लगता है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से होली एक प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार होली 29 मार्च को मनाई जाएगी।

holi

देश के कई हिस्सों में होली को लेकर उत्सव मनाए जाने लगे हैं। ऐसे में आज मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली (Vrindavan Flower Holi 2020) खेली जाएगी। पूरे देश और दुनिया में फूलों की होली मशहूर है। मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी, तो वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी होली खेली जाएगी।

HOLI 2

होली के दिन द्वारकाधीश मंदिर में भव्य समारोह आयोजित किए जाते हैं। उत्सव यहीं समाप्त नहीं होता, होली के एक दिन बाद शहर के बाहर दाऊजी मंदिर में दर्शन किए जाते हैं। जहां महिलाएं पुरुषों के कपड़े फाड़ देती हैं और उन्हें अपने फटे-पुराने परिधानों से पीटती हैं।

आपको बता दें कि 28 मार्च को होलिका दहन है। इसकी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वहीं, अगले दिन 29 मार्च को रंगों वाली होली है।