newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

29 January 2022 Aaj Ka Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज शनिवार का दिन

29 January 2022: आज 29 जनवरी, जनवरी का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 29 जनवरी, जनवरी का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। बिजनेस में नए कांटेक्ट से आपको फायदा होगा। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। शाम तक आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के विवाहितओं के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक काम बहुत ज्यादा रहेगा, इससे थकान का एहसास करेंगे। अनुभवी लोगों से राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते भावुक होंगे। अपने खर्चों पर कंट्रोल करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक जीवन में नए-नए बदलाव होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए रास्ते में लेंगे मिलेंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा। आज आपके साथ कुल मिलाकर सब अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आप काम आसानी से पूरा कर लेंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपको हर काम में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको परिवारिक समारोह में जाना पड़ सकता है। सीनियर के काम से खुश होंगे। सेहत के लिहाज से दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आज आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। मीडिया के जरिए कोई नया दोस्त भी बन सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए भी बेहतर बना हुआ है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम में मेहनत और समय दोनों ही ज्यादा लगेगा। आज कुछ खास कामों में सफलता हासिल होगी। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक दिन सामान्य रहेगा। नए लोगों से संभल कर रहे। किसी काम में बड़ों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत है। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी। भविष्य के लिए कोई नया कदम उठा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। व्यापारियों को धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

astro

मीन राशि

मीन राशि के जातक लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। घर में रिश्तेदार आ सकता हैं। तरक्की के नए रास्ते मिल रहे हैं। आज आपके सोचे काम पूरे होंगे। चेहरे पर आज पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।