newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mokshda Ekadashi : मोक्षदा एकादशी पर करें ये उपाए, होगी हर मनोकामना पूरी

इस साल मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) 25 दिसंबर को पड़ रही है। ये इस साल की आखिरी एकादशी है। ये मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को पड़ती है इसलिए इसे मोक्षदा एकादशी कहते हैं।

नई दिल्ली। इस साल मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) 25 दिसंबर को पड़ रही है। ये इस साल की आखिरी एकादशी है। ये एकादशी मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को पड़ती है इसलिए इसे मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

कहा जाता है कि मोक्षदा एकादशी बड़े-बड़े पापों का नाश करता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन अगर पूरे विधि-विधान के साथ व्रत और पूजा की जाए तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु ते नाम का कीर्तन करें और राम में जागरण भी करना चाहिए। अगर आप कुछ उपाए करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें

इस दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें पीले फूल जरूर अर्पित करें। उन्हें पीले रंग के फूल काफी प्रिय होते है, इसलिए इन्हें अर्पित करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ पर जल जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ कर्ज से मुक्ति मिलती है बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।

मोक्षदा एकादशी पर करें दान

भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें काफी पसंद है इसलिए इस दिन उन्हें पीले रंग के फल, कपड़े और अनाज अर्पित करें, इसके बाद ये सभी चीजे गरीबों को दान कर दें। इस दिन दान-पूण्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और वो प्रसन्न होते हैं।

Rice-kheer

भगवान विष्णु को लगाएं खीर का भोग

इस दिन पूजा-पाठ के बाद अगर आप भोग में भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएंगे तो इससे भी काफी फायदा होगा। खीर में तुलसी के पत्ते डाल कर भोग लगाएंगे तो इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी।

शाम में तुलसी पर दीपक जलाएं

इस दिन शाम में तुलसी के सामने शाम में घी का दीपक जलाना चाहिए साथ ही 11 बार परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी जाती है।