newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

1 February 2022 Horoscope: मौनी अमावस्या के दिन इन राशि वालों को होगा फायदा-नुकसान, जानिए आपके लिए क्या है खास

1 February 2022 Horoscope: आज 1 फरवरी, मंगलवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 1 फरवरी, मंगलवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे। आज कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। काम के प्रति आपका लगाव देखकर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।

astro

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप ऐसा काम करेंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी तरह के नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। घर-परिवार के साथ किसी छोटे कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवारिक रिश्ते मजबूत होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको पैसा कमाने के नए तरीके मिलेंग। छात्रों के लिए आज दिन बेहतर बना हुआ है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा ऑफिस के काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको थोड़ी थकान का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। पैसों को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

china astrology

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। दोस्त से बात करके आपको खुशी मिलेगी। इस खुशी को बरकरार रखने के लिए विवादों से दूर रहें। आज आप किसी ना किसी काम को लेकर उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय से पूरा होगा। जीवन-साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में कोई खास काम पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कारोबारियों को काम में फायदा होगा। जीवन-साथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक सामाजिक विकास में आपका ध्यान लगेगा। किसी मामले में भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्त और भाइयों का आपको साथ मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसे कमाने के मामले में नए रास्ते मिलेंगे। दूसरों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। आज जीवन साथी की तरफ से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक किसी बड़ों की सलाह लेकर ही आपको बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सफलता हासिल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आज आपको बचने की जरूरत है।

astro

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज आपको किसी काम में फायदा हो सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। अचानक सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी काम को पूरी निष्ठा के साथ करते रहे हैं आपको सफलता जरूर हासिल होगी। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। लव मेट्स के लिए दिन बेहतर बना हुआ है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।