newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jyotish Tips: चीनी जीभ का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि उसके ज्योतिष उपाय जीवन में भी मिठास घोल देते हैं, जानिए क्या हैं वो चमत्कारी टिप्स?

Jyotish Tips: ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ नियम भी हैं, जिन्हें भूलकर भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इन नियमों की अनदेखी करने से अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। आज हम आपको शक्कर से जुड़े कुछ ज्योतिष नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर धन-धान्य में समृद्धि प्राप्त की जा सकती है।

नई दिल्ली। लोग सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहते हैं फिर भी कई बार उनको सफलता नहीं मिल पाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, या तो उन्होंने अपनी दिशा गलत चुनी है या फिर उन्हें अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने की जरूरत होती है। इसके अलावा भी एक कारण है, जिसकी वजह से सफलता प्राप्त करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। उन्ही कारणों में से ही एक ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ नियम भी हैं, जिन्हें भूलकर भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इन नियमों की अनदेखी करने से अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। आज हम आपको शक्कर से जुड़े कुछ ज्योतिष नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर धन-धान्य में समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। तो आइये जानते हैं हमारे रसोई घर में हर वक्त मौजूद रहने वाली चीनी किस तरह से दुखों को दूर करने में सहायक होती है।

1.चीनी का संबंध ग्रहों से माना जाता है। यही कारण है विशेष अवसरों पर इसे जरूर शामिल किया जाता है। इसके अलावा अगर तांबे के बर्तन में पानी और चीनी घोलकर पिया जाता है तो इससे सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

2.किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलते समय तांबे के बर्तन में बना शर्बत जरूर पियें। चीनी और दही की तरह ही ये उपाय सफलता पाने में भी काफी मददगार साबित होता है।

3.चीनी को लाल कपड़े में बांधकर रात को सोते समय सिरहाने रखने से कुंडली में राहु की चल रही समस्याएं दूर होती हैं।

4.आटे की रोटी पर चीनी लगाकर कौवे को खिलाने से व्यक्ति की कई परेशानियां कम होती हैं।

5.नारियल में शक्कर का पाउडर मिलाकर रोजाना चींटी को खिलाने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।