newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Thursday Pooja: गुरुवार के दिन इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

Thursday Pooja: सप्ताह के हर दिन किसी न देवता की पूजा की जाती है। उसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, इस दिन भगवाान विष्णु की अराधना की जाती है। भगवान विष्णु गुरु के भी स्वामी कहे जाते हैं, इसलिए गुरुवार के दिन उनके पूजन-अर्चन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है।

नई दिल्ली। सप्ताह के हर दिन किसी न देवता की पूजा की जाती है। उसी तरह गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, इस दिन भगवाान विष्णु की अराधना की जाती है। भगवान विष्णु गुरु के भी स्वामी कहे जाते हैं, इसलिए गुरूवार के दिन उनके पूजन-अर्चन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है। कहते हैं कि अगर विष्णु भगवान की कृपा हो जाए तो जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। वहीं सुख-समृद्धि भी दिनों दिन बढ़ती रहती है। पुराणों की मानें तो भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। विधि-विधान से अगर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है तो भक्तों को पूजा का संपूर्ण लाभ भी मिलता है।

yogini ekadashi, lord vishnu,

इस विधि से करें पूजन

भगवान विष्णु को मनाने के लिए विधिवत पूजा करना भी अनिवार्य है, इसके लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। साफ वस्त्रों को धारण करने के बाद एक चौकी पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा की  स्थापना करें। कहा जाता है कि विष्णु भगवान को पीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में उन्हें पीले फूल चढ़ाना चाहिए। साथ ही उन्हें पीले रंग के फलों का ही भोग भी लगाना चाहिए।

lord vishnu, yogini ekadashi, ekadashi fast

इन उपायों का पालन करें

बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें।

इस दिन पीले वस्त्रों को धारण करना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भाग्योदय भी होता है।

विवाह में रुकावट, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुवार का व्रत रखना लाभदायक है।

गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए, जिससे गुरु दोष से मुक्ति मिलती है।

इस दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करने से विशेष लाभ हासिल किया जा सकता है।