newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vrat & Festival 2021: जानें साल 2021 के व्रत और त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

नया साल आने वाला है। 3 दिन बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। इस नए साल में कई बड़े व्रत और त्यौहार (Fasts and Festivals) आने वाले हैं। साल 2021 में कई त्यौहार और आने वाले हैं। जिसका सभी को इतंजार है। क्योंकि साल 2020 तो कोरोना महामारी के चलते फीका रहा।

नई दिल्ली। नया साल आने वाला है। 3 दिन बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। इस नए साल में कई बड़े व्रत और त्यौहार (Fasts and Festivals) आने वाले हैं। साल 2021 में कई त्यौहार और आने वाले हैं। जिसका सभी को इतंजार है। क्योंकि साल 2020 तो कोरोना महामारी के चलते फीका रहा। ऐसे में सबकी उम्मीदें नए साल यानी 2021 से है। ऐसे में हम आपको इस लेख में साल 2021 में आने वाले व्रत और त्यौहार के बारे में बताएंगे।

नए साल में व्रत और त्यौहारों की पूरी लिस्ट है। एक बार फिर त्यौहारों का तांता लग जाएगा। हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार, नए वर्ष में कई त्यौहार आएंगे। जिनमें लोहड़ी, बसंत पंचमी, होली, नवरात्रि, वैशाख पूर्णिमा जैसे व्रत एवं त्यौहार शामिल है।

2021 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

जनवरी 2021

1 जनवरी- नववर्ष आरंभ

13 जनवरी- लोहड़ी

14 जनवरी- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस

फरवरी 2021

16 फरवरी- बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा

25 फरवरी- हजरत अली जन्म दिवस

मार्च 2021

11 मार्च- महाशिवरात्रि

28 मार्च- होलिका दहन

29 मार्च-होली

अप्रैल 2021

1 अप्रैल- बैंक अवकाश

13 अप्रैल- चैत्र नवरात्रि , उगाडी , गुड़ी पड़वा

14 अप्रैल- बैसाखी, चेटी चंड, अम्बेडकर जयंती

21 अप्रैल- राम नवमी

21  अप्रैल- चैत्र नवरात्रि पारणा

27 अप्रैल- हनुमान जयंती

मई 2021

7 मई- वल्लभाचार्य जयंती

13 मई- ईद-उल-फित्र

17 मई- शंकराचार्य जयंती

26 मई- बुद्ध पूर्णिमा

जून 2021

20 जून- पितृपक्ष आरंभ

21 जून- विश्व योग दिवस, खगोलीय घटना

24 जून- कबीर जयंती

जुलाई 2021

12 जुलाई- जगन्नाथ यात्रा

20 जुलाई- बकरीद, ईद-उल- जुहा

24 जुलाई- गुरु पूर्णिमा

अगस्त 2021

11 अगस्त- हरियाली तीज

13 अगस्त- नाग पंचमी

15 अगस्त- स्वतन्त्रता दिवस

21 अगस्त- ओणम/थिरुवोणम

22 अगस्त- रक्षा बंधन

25 अगस्त- कजरी तीज

30 अगस्त- जन्माष्टमी

सितंबर 2021

9 सितंबर- हरतालिका तीज

10 सितंबर- गणेश चतुर्थी

19 सितंबर- अनंत चतुर्दशी

अक्तूबर 2021

2 अक्टूबर- गांधी जयन्ती

7 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि

13 अक्टूबर- दुर्गा महाअष्टमी पूजा

15 अक्टूबर- दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा

24 अक्टूबर- करवा चौथ

नवंबर 2021

2 नवंबर- धनतेरस

4 नवंबर- दिवाली , नरक चतुर्दशी

5 नवंबर- गोवर्धन पूजा

6 नवंबर- भाई दूज

10 नवंबर- छठ पूजा

19 नवंबर – गुरु नानक जयंती

दिसंबर 2021

4 दिसंबर – मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य ग्रहण

16 दिसंबर- धनु संक्रांति

20 दिसंबर- पौष आरंभ

25 दिसंबर- क्रिसमस