newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2022: नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, जानिए समय और तारीख

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहा जाता है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के बिलकुल सीध में होते हैं। चंद्रमा का आकार थोड़ा छोटा होने के कारण इस दौरान सूर्य एक चमकती हुई रिंग तरह नजर आता है। 

नई दिल्ली।  नए साल यानी 2022 को आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल में कई ग्रहण (Eclipse 2022) भी पड़ेंगे। इनकी संख्या की बात करें तो कुल मिलाकर 2022 में 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और बाकि 2 चंद्र ग्रहण। सनातन धर्म में हमेशा से ही ग्रहण (Grahan) को अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कामों को करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान खाना खाने पर भी रोक लगी होती है। तो चलिए आपको अपने इस लेख में बताते हैं साल 2022 में कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, इसका समय और तारीख भी…

Surya garhan Sun

इस तारीख को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse of 2022)

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार को लगेगा। भारतीय समयअनुसार ये सूर्य ग्रहण  दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर शुरू होगा जो कि शाम के 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। भारत में लगने वाला ये पहला सूर्य ग्रहण आंशिक रहेगा। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण को दक्षिणी और पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक का मान्य नहीं होगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहा जाता है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के बिलकुल सीध में होते हैं। चंद्रमा का आकार थोड़ा छोटा होने के कारण इस दौरान सूर्य एक चमकती हुई रिंग तरह नजर आता है।