newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amazon On India: भारत में अमेजन 15 अरब और गूगल 10 अरब डॉलर निवेश करेंगे, पीएम मोदी से मिलने के बाद जैसी और पिचाई का एलान

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को वहां के अन्य क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने भी काफी सराहा है। उनका कहना है कि दोनों देशों ने संबंधों में जो नई ऊंचाई छुई है, उससे भारत और अमेरिका के नागरिकों के साथ ही दुनिया को भी बहुत फायदा पहुंचने वाला है। कुल मिलाकर मोदी का अमेरिका दौरा भारत में रोजगार के लिए भी अहम साबित हुआ है।

अमेजन के सीईओ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी।

वॉशिंगटन। अमेरिका की कंपनी अमेजन भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करने का इरादा रखती है। ये बयान अमेजन के सीईओ एंड्रू जैसी ने पीएम मोदी से शुक्रवार को मुलाकात के बाद दिया है। मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन के सीईओ एंड्रू जैसी ने कहा कि हम ज्यादा रोजगार देने के लिए मदद के बहुत इच्छुक हैं। इसके साथ ही ज्यादा छोटे और मझोले व्यापारियों और भारतीय कंपनियों की भी मदद कर वहां के उत्पाद पूरी दुनिया में पहुंचाना चाहते हैं। अमेजन के सीईओ ने कहा कि भारत में अमेजन बड़ा निवेशक है। उन्होंने बताया कि अमेजन ने भारत में अब तक 11 अरब डॉलर का निवेश किया है। हम 15 अरब डॉलर का और निवेश कर इसे 26 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं।

एंड्रू जैसी के अलावा पीएम मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और विमान बनाने वाली बोइंग कंपनी के सीईओ डेविड एल. कैलहॉन और अन्य बड़ी अमेरिकी कंपनियों के कर्ताधर्ताओं से भी मुलाकात की। सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उनसे मिलना बड़ा सम्मान है। मोदी के अमेरिका दौरे को पिचाई ने ऐतिहासिक बताया और कहा कि उनकी कंपनी भारत के डिजिटाइजेशन के लिए 10 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है।

मोदी से मुलाकात के बाद बोइंग के सीईओ डेविड एल. कैलहॉन ने कहा कि भारत के विकास के लिए पीएम मोदी की इच्छा जबरदस्त है। कैलहॉन ने कहा कि मोदी की उड्डयन और एयरोस्पेस क्षेत्र में विशेष रुचि है। उन्होंने इसे बड़ा नजरिया करार दिया। कैलहॉन ने कहा कि वो चाहते हैं कि भारत सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी भूमिका निभाए। बोइंग के सीईओ ने कहा कि जब तकनीकी और इससे संबंधित मौके मिलते हैं और देश के प्रति उसके नेता का नजरिया होता है, तो ये बहुत जबरदस्त रहता है।

लड़ाकू विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के भारत में उपाध्यक्ष विलियम ब्लेयर ने क्या कहा, ये भी सुनिए।

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को वहां के अन्य क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने भी काफी सराहा है। उनका कहना है कि दोनों देशों ने संबंधों में जो नई ऊंचाई छुई है, उससे भारत और अमेरिका के नागरिकों के साथ ही दुनिया को भी बहुत फायदा पहुंचने वाला है। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी समेत इन दिग्गजों ने मोदी के अमेरिका दौरे पर क्या कहा, ये सुनिए।