newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: एक बार में 15 पोर्ट्रेट बनाकर लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, टैलेंट देख आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। कई लोग जो अब तक अंजान थे उन्हें अपनी अलग पहचान दिलाई। हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण है। आपको कच्चा बादाम गाने वाले भुवन बादायकर, बचपन का प्यार गाना गाने वाला सहदेव दिरदो और ऐसे भी लोगों …

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। कई लोग जो अब तक अंजान थे उन्हें अपनी अलग पहचान दिलाई। हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण है। आपको कच्चा बादाम गाने वाले भुवन बादायकर, बचपन का प्यार गाना गाने वाला सहदेव दिरदो और ऐसे भी लोगों के बारे में बता ही होगा जिन्हें सोशल मीडिया ने रातों रात स्टार बना दिया। लोगों में भी अब सोशल मीडिया को लेकर जागरूकता आ चुकी है यही वजह है कि लोग अपने टैलेंट को सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं। कोई डांस करके, कोई गाना गाकर तो कई अपनी अलग कलाकारी से लोगों के बीच अपने लिए जगह बना रहा है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बच्ची ने जो कलाकारी दिखाई है उसे देखने के बाद अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं। चलिए आपको दिखाते हैं आखिर बच्ची ने ऐसा क्या कारनामा कर दिखाया है…

ananad mahindra,..

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में एक लड़की खड़ी नजर आ रही है जिसके हाथों में लड़की का एक खांचा है जिसमें पेन अटकाएं हुए हैं। बच्ची के बगल में एक बड़ी सी ड्राइंग शीट है जिसमें स्वतंत्रता सेनानी के पोर्ट्रेट बने हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है तो दिखाया जाता है। लड़की कुछ लकड़ियों को आपस में जोड़कर एक खांचा बना रही है। खांचा बन जाने के बाद लड़की उसमें 15 पैन टेप की सहायता से अटका रही है। आगे वीडियो में दिख रहा है पैन जब खांचे में अटक जाते हैं तो लड़की एक सफेद शीट पर उस पेन बांधे हुए खांचे से कुछ बनाना शुरू कर देती है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है लड़की के बनाए पोर्ट्रेट साफ समझ में आने लगते हैं। कुछ ही समय में लड़की 15 स्वतंत्रता सेनानियों को उस पेपर पर उतार देती है और वीडियो यही खत्म हो जाता है।

ananad mahindra,.

लड़की का टैलेंट देख लोगों के उड़े होश

बच्ची के एक बार में एक साथ 15 स्वतंत्रता सेनानियों के पोर्ट्रेट बनाने के इस अदभुत टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। यहां तक की लड़की के इस वीडियो को शेयर करने वाले बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए हैरानी जताई और लिखा, एक साथ 15 चित्रों को बनाना कैसे संभव है। इस बच्ची में एक अद्भुत टैलेंट है। बच्ची को इस अनोखे और हैरतअंगेज काम के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। मुझे भी बच्ची को छात्रवृत्ति और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने में खुशी होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 चित्रों को एक साथ पन्ने पर उतारने वाली इस लड़की का नाम नूरजहां है। नूरजहां बदायूं जिले के विजय नगला गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बचपन से ही नूरजहां को ड्राइंग पसंद थी और वो अपने राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहती है।