newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Harshad Mehta: आज ही के दिन पैदा हुआ था देश का ‘द बिग बुल’, जिसके घोटालों पर बनी कई फिल्में और वेब सीरीज़

Harshad Mehta: हर्षद मेहता ने काफी तेजी से तरक्की हासिल की थी, जिससे हर कोई हैरान था। सभी उनकी कामयाबी के राज को जानने के लिए काफी आतुर थे। लेकिन जल्द ही उनका यह राज सबके सामने आ गया। साल 1992 में उनका पर्दाफाश हुआ।

नई दिल्ली। देश की शेयर मार्केट के एक जाने-माने दलाल हर्षद मेहता का जन्म आज ही के दिन हुआ था। हर्षद मेहता को द बिग बुल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि हर्षद मेहता की शेयर बाजार में काफी अच्छी पकड़ रही है। यही कारण है कि उन्होंने शेयर मार्केट को हिलाया हुआ था। हर्षद मेहता बहुत तेज दिमाग वाले थे, इसी वजह से उन्होंने काफी तेजी के साथ शेयर मार्केट में धूम मचाई और खूब पैसा भी कमाया और इसी के साथ वह शेयर मार्केट के बेताज बादशाह भी बनें।

harshad-mehta-

हर्षद मेहता का जन्म गुजरात के राजकोट में हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद हर्षद मेहता का परिवार मध्यप्रदेश में शिफ्ट हो गया। लेकिन उनके पिता मुंबई में अपना बिजनेस करते थे। उनके पिता ने मुंबई में अपना खुद का काम किया था, लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिल पाई। वहीं छत्तीगढ़ से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद हर्षद मेहता मुंबई के लाजपत राय कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की थी। बताया जाता है मेहता अपने समय में काफी होशियार और टेलेंटेड बच्चों में गिने जाते थे।

हर्षद मेहता का भंडाफोड़

हर्षद मेहता ने काफी तेजी से तरक्की हासिल की थी, जिससे हर कोई हैरान था। सभी उनकी कामयाबी के राज को जानने के लिए काफी आतुर थे। लेकिन जल्द ही उनका यह राज सबके सामने आ गया। साल 1992 में उनका पर्दाफाश हुआ। बता दें कि उस समय की एक पत्रकार सुचेता दलाल ने हर्षद मेहता के स्टॉक मार्केट के खेल का भाड़ा फोड़ा था। हर्षद मेहता पर 72 आपराधिक मामले दर्ज होने के साथ-साथ 6000 से भी ज्यादा दीवानी मामले दर्ज हुए थे।

hm

लेकिन इन सभी केसों में उन्होंने जमानत हासिल कर ली थी। किसी भी आरोप का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाने की वजह से वह केवल एक ही केस में दोषी करार पाए गए। इसीलिए 2001 में उन्होंने 5 साल की जेल की सजा काटी थी। इसके साथ-साथ 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। यहां आपको बता दें कि 1992 में जब आरबीआई की जनाकिरामन समिति ने अपनी एक रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके मुताबिक हर्षद मेहता ने 4025 करोड़ का घोटाला किया था।

harshad

हर्षद मेहता पर बनी फिल्म

बता दें कि घोटाले सामने आने के बाद हर्षद मेहता इतने फेमस हो गए कि उनके जीवन के ऊपर कई फिल्में रिलीज होने के साथ-साथ कई वेब सीरीज भी बनाई गई। यहां बता दें कि साल 2020 में हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित एक वेब सीरीज सोनी लिव पर भी दिखाई गई थी। जिसका नाम 1992 स्कैम- द हर्षद मेहता था।