newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol Diesel Price: महंगा हुआ डीजल, जानें किस कीमत पर बिक रहा पेट्रोल

Petrol Diesel Price: आज शुक्रवार 24 सितंबर को तेल कंपनियों की ओर से डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि इस दौरान पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इससे पहले 5 सितंबर को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में 15-15 पैसे की कमी हुई थी।

नई दिल्ली। बीते काफी लंबे समय से सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता बनाई हुई थी। जिसके बाद आज शुक्रवार 24 सितंबर को तेल कंपनियों की ओर से डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि इस दौरान पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इससे पहले 5 सितंबर को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में 15-15 पैसे की कमी हुई थी।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.19 88.82
मुंबई 107.26 96.41
चेन्नै 98.96 93.46
कोलकाता 101.62 91.72
भोपाल 109.63 97.65
रांची 96.21 93.79
बेंगलुरु 104.70 94.27
पटना 103.79 94.80
चंडीगढ़ 97.40 88.56
लखनऊ 98.30 89.23
नोएडा 98.52 89.42

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

bharat petroleum

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।