नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता का दौर जारी है। बीते 17 जुलाई के बाद से ही तेल उत्पादों की कीमतों में राहत का सिलसिला जारी है। आज लगातार 28वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर बनी हुआ है जो की अन्य महानगरों की तुलना में सबसे अधिक है। सभी महानगरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुके हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.49 रुपये प्रति लीटर तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 101.08 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
जानें आज आपके शहर के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 101.84 | 89.87 |
मुंबई | 107.83 | 97.45 |
चेन्नै | 101.49 | 94.39 |
कोलकाता | 102.08 | 93.02 |
भोपाल | 110.20 | 98.67 |
रांची | 96.68 | 94.84 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.26 |
पटना | 104.25 | 95.57 |
चंडीगढ़ | 97.93 | 89.50 |
लखनऊ | 98.92 | 90.26 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।