newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price: राहतभरी खबर…इस साल इन वजहों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकती है तगड़ी गिरावट

Petrol-Diesel Price: साल 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला था। पिछले कई महीनों से इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, इस साल केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में भी कटौती की है।

नई दिल्ली। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है, क्योंकि यहां हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे वाकिफ होने के बाद आप राहत की सांस लेंगे। दरअसल, खबर है कि 2023 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे आम लोग राहत की सांस लेते हुए नजर आएंगे। बता दें कि किसी भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत को निर्धारित करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के कीमतों की बड़ी भूमिका होती है। वहीं, माना जा रहा है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल मिल सकें।

Petrol-Diesel Price
वहीं, आपको बता दें कि साल 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला था। पिछले कई महीनों से इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, इस साल केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में भी कटौती की है। ध्यान दें, प्रतिदिन उत्पाद शुल्क की कीमत तय होती है। वहीं, अप्रैल 2022 से उत्पाद शुल्क की कीमत में किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं किया गया है। उधऱ, बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी पेट्रोल डीजल की कीमत में कमी की जा सकती है।

petrol diesel

इसके साथ ही पिछले कई महीनों से सरकारी तेल कंपनियों की हालत भी काफी माली हुई है। कंपनी की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।