newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 3.37 लाख नए मामले, 488 लोगों ने गवाई जान

Covid-19: देशभर में एक दिन में कुल 19,60,954 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में लोगों को 67 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी गई। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 161.16 करोड़ तक पहुंच गया है।

नई दिल्ली। भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी। तो वहीं बीते 24 घंटे में कुल 488 मौतें हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई। देश में अब कोरोना के 21,13,365 सक्रिय मामले है।

corona virus (1)

वहीं, बात करें इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की तो देशभर में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है, जो कल से 3.69 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि बीते 24 घंटे में 2,42,676 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,63,01,482 हो गई है।


देशभर में एक दिन में कुल 19,60,954 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में लोगों को 67 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी गई। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 161.16 करोड़ तक पहुंच गया है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक 12.79 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।