नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि सोमवार को कोरोना के दैनिक मामलों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 16,505 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 214 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,505 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,03,40,470 हो गई है। वहीं 214 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,49,649 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,43,953 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 99,46,867 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,505 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,40,470 हुई।
214 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,649 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,43,953 और कुल रिकवरी की संख्या 99,46,867 है। pic.twitter.com/IyLj0TaF3O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में 3 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,56,35,761 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,35,978 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (3 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,56,35,761 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,35,978 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/Wj3wTt6ECK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, वहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,223 है जिसमें 88 सक्रिय मामले, 4,127 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,223 है जिसमें 88 सक्रिय मामले, 4,127 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/5p67ytduXi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2021
दिल्ली में कोरोना का कहर
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 424 सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मामले 6,26,872 सामने आ रहे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 10,585 हो गई है। साथ ही 708 लोगों की रिकवरी हुई हैं साथ ही कुल रिकवरी 6,11,243 हो गई हैं। इसके अलावा सक्रिय मामले 5,044 हो गए हैं।
दुनिया में कोरोना का कहर
पूरी दुनिया में भी कोरोना का प्रकोप जारी है। कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 8.5 करोड़ हो गई है। साथ ही मरने वालों की संख्या 18.4 लाख से अधिक हो चुकी है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किए हैं।