newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में सामने आए 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ नए मामले, 4700 से ज्यादा हुई मरने वालों की संख्या

गुजरात को पीछे छोड़कर दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में 1024 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 16 हजार 281 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 316 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हर रोज नए मामलों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,466 नए मामले सामने आए और 175 मौतें हुईं।

Corona

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या 1,65,799 हो गई है। जिसमें 89,987 मामले सक्रिय हैं। वहीं 71,105 लोग इस जानलेवा महामारी से ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक इस बीमारी से अभी तक कुल 4,706 लोगों की मौतें हुई हैं।

वहीं कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 60 हजार को छूने वाला है। अभी वहां 59 हजार 546 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 1982 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 19 हजार 372 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

Agra Corona

गुजरात को पीछे छोड़कर दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में 1024 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 16 हजार 281 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 316 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 15 हजार 562 है, जिसमें 960 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 7170 है, जिसमें 197 लोगों की मौत हो चुकी है।