newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid: कोरोना के केस में दिल्ली और महाराष्ट्र ने सबको पीछे छोड़ा, उद्धव सरकार ने लगाए और प्रतिबंध

महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे में तमाम और पाबंदियां लगाई हैं। सोमवार से रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू के अलावा सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक 5 या इससे ज्यादा लोग एकसाथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

नई दिल्ली। देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। शनिवार को महाराष्ट्र और दिल्ली समेत तमाम राज्यों में इसके मरीजों की संख्या में और इजाफा हो गया। महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट भी काफी बढ़ गया है। ओमिक्रॉन के मरीज 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। बीते रोज तक इनकी संख्या भी 3071 हो चुकी थी। इनमें से 1203 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में बीती रात तक कोरोना के 41434 नए मरीज मिले। यहां 13 लोगों की जान गई। ओमिक्रॉन के 133 नए मामले भी सामने आए। मुंबई में ही नए कोरोना मरीजों की संख्या 20318 है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे में तमाम और पाबंदियां लगाई हैं। सोमवार से रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू के अलावा सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक 5 या इससे ज्यादा लोग एकसाथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। सरकार ने स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, ब्यूटी सैलून, चिड़ियाघर, संग्रहालय और मनोरंजन पार्कों को भी बंद करने का आदेश दिया है।

corona viral

बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की, तो यहां शनिवार को 20181 कोरोना मरीज मिले। दिल्ली में संक्रमण की दर भी 19.6 फीसदी हो गई। पश्चिम बंगाल में कोरोना के और 18802 मरीज मिले हैं। यहां 19 लोगों ने जान गंवा दी। तमिलनाडु में नए मरीजों की संख्या 10978 रही। यहां 10 लोगों की मौत हुई। केरल में कोरोना के 5944 केस मिले। यहां 33 लोगों को जान गंवानी पड़ी। केरल में अब तक 49000 से ज्यादा लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं। इस बीमारी से जान गंवाने वालों की किसी भी राज्य में ये सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है।

Corona Death

दक्षिण के ही राज्य आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 839 नए केस मिले। यहां 2 लोगों की मत हुई। आंध्र में अब तक 2080602 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। मौतों की यहां कुल संख्या 14503 है। यूपी में कोरोना के 6411 नए केस मिले हैं। यहां सक्रिय केस 18551 हैं। हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों की तादाद 3541 रही। इस दौरान यहां 377 ठीक भी हुए। राज्य में शनिवार को 2 मरीजों की जान चली गई।