newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Scary: लगातार बढ़ रहे हैं देश में Omicron के मरीज, बीती रात तक संख्या 948 हुई

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 85 नए मरीज मिले। यहां इनकी कुल तादाद 252 हो गई। दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 238 मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, राजस्थान में 23, गुजरात में 19, आंध्र प्रदेश में 10, कर्नाटक में 5 और यूपी-ओडिशा में 1-1 नया ओमिक्रॉन मरीज मिला है।

नई दिल्ली। कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट देश में तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा तमाम राज्यों में कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की बात करें, तो ये अब तक 23 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को पंजाब में भी ओमिक्रॉन का मरीज मिला। कल रात तक देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की तादाद 948 हो चुकी थी। इनमें से 265 ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 85 नए मरीज मिले। यहां इनकी कुल तादाद 252 हो गई। दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल 238 मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, राजस्थान में 23, गुजरात में 19, आंध्र प्रदेश में 10, कर्नाटक में 5 और यूपी-ओडिशा में 1-1 नया ओमिक्रॉन मरीज मिला है।

corona virus

कुल ओमिक्रॉन मरीजों और ठीक होने वालों की बात करें, तो महाराष्ट्र में अब तक 252 मरीज मिले हैं और 72 ठीक हुए हैं। दिल्ली में 238 मरीज और 57 ठीक हुए। गुजरात में अब तक ओमिक्रॉन के 97 मरीज मिले हैं। इनमें से 41 ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में कुल मरीज 69 हैं और 30 ठीक हो चुके हैं। केरल में कुल 65 मरीज गिने गए। इनमें से 1 ही अभी ठीक हो सका है। तेलंगाना में इनकी संख्या 62 और 10 है। तमिलनाडु में 45 मरीजों में से 18 ठीक हुए हैं। कर्नाटक में 43 मरीज में से 16 ठीक हुए। आंध्र में अब तक 16 ओमिक्रॉन मरीज मिले। ठीक 1 हुआ। हरियाणा में 12 मरीजों में से 2 ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 11 मरीज अब तक मिले और 1 ठीक हुआ। मध्यप्रदेश में 9 में से 7 मरीज ठीक हुए। ओडिशा में 9 और उत्तराखंड में 4 मरीज हैं। चंडीगढ़ में 3 में से 2 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सभी 3 मरीज स्वस्थ हो गए। यूपी में अब तक 3 मरीज मिले, इनमें से 2 ठीक हुए। पुदुचेरी में सभी 2 मरीज ठीक हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, लद्दाख, मणिपुर और गोवा में 1-1 मरीज मिले। ये सभी ठीक हो चुके हैं।

mumbai bmc

उधर, कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 3 दिन में इनकी संख्या काफी बढ़ गई है। 33 दिन बाद एक ही दिन में 10549 कोरोना केस देशभर में आए। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 923 मरीज मिले। एक दिन पहले इनकी तादाद 496 थी। मुंबई में 2510 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को यहां 1377 केस मिले थे। इसे देखते हुए बीएमसी ने यूएई से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच जरूरी कर दिया है। तमिलनाडु में 118 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनके सैंपल में एस जीन नहीं है। माना जा रहा है कि ये संभावित ओमिक्रॉन मरीज हैं। असम में तीन अफ्रीकी छात्र भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।