newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 41 करोड़ के पार, 21 जुलाई को दिए गए 20.83 से अधिक डोज

Vaccination India: राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.25 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है।

FILE PHOTO: A woman holds a small bottle labelled with a "Coronavirus COVID-19 Vaccine" sticker and a medical syringe in this illustration taken October 30, 2020. REUTERS/Dado Ruvic

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खौफनाक मंजर कम होने लगे हैं। इस बीच सरकार ने देश में 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने की सलाह दे रही है। वहीं देशभर में वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता भी फैलाई जा रही है। बता दें कि बुधवार(21 जुलाई) को देशभर में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कुल 20.83 लाख टीके लगाए गए। वहीं अबतक इस महाअभियान के तहत कुल 41 करोड़ 76 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि, भारत ने आज 20.83 लाख से अधिक COVID वैक्सीन डोज़ दी गई, जिससे कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41.76 करोड़ के पार हो गया है। राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.25 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.88 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

corona

बता दें कि रोजाना आने वाले मामलों पर गौर करें तो 21 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, देश में कोरोना के मामले एक फिर बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। वहीं इस दौरान 3,998 नई मौतों हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 4,18,480 पर जा पहुंचा है।

corona vaccine

हालांकि इस दौरान 36,977 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं जिसके बाद कोरोना को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,03,90,687 हो गई है। देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,07,170 पर बनी हुई है।