newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar B.Ed admit card: बिहार में बीएड परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड, जानिए किस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Bihar B.Ed admit card: दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एलएनएमयू की ओर से जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बिहार बीएड 2021 परीक्षा 13 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे से होगी।

नई दिल्ली। बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से बीएड सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो अब उम्मीवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, यूनिवर्सिटी ने यह प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जारी किए हैं। ऐसे में उम्मीदवार अब अपने कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन का रास्ता भी अपना सकते हैं। बता दें कि नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एलएनएमयू की ओर से जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बिहार बीएड 2021 परीक्षा 13 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे से होगी।

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार बीएड की सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद होमपेज आएगा यहां एक लिंक दिखेगा।  उस लिंक पर क्लिक करें। यहां ‘लॉगिन टू डाउनलोड एडमिट कार्ड’ या ‘आवेदन पत्र संख्या के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑपशन दिखाई देगा। इसके बाद अपनी लॉगइन क्रेंडिशल्यस एंटर करें और लॉगिन करें। जिसके बाद आपका बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2021 डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के तहत उम्मीदवारों को 125 अंकों के लिए सवालों का उत्तर देना होगा। जिसके अनुसार,पांच अलग-अलग वर्गों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन वर्गों में सामान्य अंग्रेजी समझ, सामान्य संस्कृत समझ, सामान्य हिंदी, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क, सामान्य जागरूकता, और स्कूलों में शिक्षण-शिक्षण वातावरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी।