newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Board: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021 का शेड्यूल किया जारी, इस तारीख से होंगी शुरू

Bihar Board: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड (Board Exams) की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 से 21 फरवरी तक आयोजित करेगा।

नई दिल्ली। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड (Board Exams) की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 से 21 फरवरी तक आयोजित करेगा। कक्षा 12 या इंटर की परीक्षा होगी दो सत्रों में आयोजित होगी।

-exams

सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर का सत्र 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा आधिकारिक बयान के अनुसार, कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 से 18 जनवरी के बीच होंगी।

Exams

इसके अलावा छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का ‘कूल-ऑफ’ समय दिया जाएगा। इस दौरान वे प्रश्नों को पढ़ सकते हैं और उसके अनुसार योजना बना सकते हैं। स्कूलों में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। इन विषयों के लिए अंक साक्षरता गतिविधियों और परियोजना के काम के आधार पर दिए जाएंगे।

uptet Exam

बता दें ​​कि CBSE, CISCE, और अन्य राज्य बोर्डों सहित कई बोर्डों ने अपने परिणाम स्थगित कर दिए थे, 2020 में परिणाम घोषित करने की महामारी के बीच बिहार बोर्ड भारत का पहला बोर्ड बन गया है। बीएसईबी इंटर के परिणाम में, कुल पास प्रतिशत 80.44 प्रतिशत था।