newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मृणाल ने साझा किया अभिमन्यु संग बिताए कुछ मजेदार पल

उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित आंख मिचोली में परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर, विजय राज जैसे कलाकार भी हैं।

नई दिल्ली। भिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म ‘आंख मिचोली’ के सेट से अपने सह-कलाकार अभिमन्यु दसानी संग बिताए हुए कुछ बेहद ही मजेदार पलों को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है। मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिमन्यु कुर्सी पर सोते हुए नजर आ रहे हैं और मृणाल उन्हें जगाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

mrinal thakur
अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए दूसरे वीडियो में अभिनेता सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं।

मृणाल इसके कैप्शन में लिखती हैं, “कौन कहता है कि मिस्टर अभिमन्यु दसानी सो रहे हैं? नहीं नहीं नहीं..वह ध्यान में लगे हुए हैं। जब हम यूरोप में थे! जाने कहां गए वो दिन..हैशटैगआंखमिचोली हैशटैगनैपटाइम।”

Mrunal Thakur
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित आंख मिचोली में परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर, विजय राज जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में सचिन-जिगर का संगीत हैं। फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।