newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 24 August 2022: सर्जरी के तुरंत बाद अभिमन्यु से हमेशा के लिए अलग होगी अक्षरा तो अर्जुन की जासूसी करेगा पृथ्वी

TV Serials Update 24 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु को ओटी के लिए तैयार करती है और कहती है कि जब तुम बाहर आओगे तो वो उसका इंतजार करेगी। सभी घरवालों की आंखे नम होती हैं।

नई दिल्ली।टीवी के  पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि कायरव अक्षरा से मिलने पहुंचता है लेकिन अभिमन्यु को देखकर भाग जाता है। अभिमन्यु सर्जरी के तैयार है लेकिन उससे पहले ही डॉ कुणाल अक्षरा के सामने एक बड़ी शर्त रखने वाला है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन गुंडों के साथ मिलकर सच को छुपाने की कोशिश करता है। वो गुंडों की बेल करवा देता है।

अभिमन्यु की जिंदगी बचाने के लिए अक्षरा उठाएगी बड़ा कदम

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु को ओटी के लिए तैयार करती है और कहती है कि जब तुम बाहर आओगे तो वो उसका इंतजार करेगी। सभी घरवालों की आंखे नम होती हैं। अक्षरा देखती है कि डॉ कुणाल सर्जरी करने की बजाय बाहर बैठा होता है और अभिमन्यु ओटी के अंदर। अक्षरा कुणाल के पास जाती है और अंदर चलने के लिए कहती है कि लेकिन कुणाल मना कर देता है। वो अक्षरा से कहता है कि अगर आपको अपने पति की सर्जरी करवानी है तो आपको अपनी आवाज, अपनी जिंदगी मेरी बहन के नाम करनी होगी। आवाज उसकी होगी लेकिन चेहरा आपका। अक्षरा ये सुनकर घबरा जाती है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभि को छोड़कर चली जाएगी।

अर्जुन की जासूसी करेगा पृथ्वी

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और बार बार प्रीता को याद करता है। ये सब अंजलि देख लेती है। निधि का फोन आता है और वो अर्जुन से बात करना चाहती है लेकिन वो उसे बाद नहीं करता है। अंजलि सोचती है कि अगर निधि को ये सब पता चल गया तो वो अर्जुन को छोड़ेगी नहीं। वहीं अर्जुन को पता चल जाता है कि कोई उसके ऑफिस पर चालाकी से घुसा है। वो सिक्योरिटी की मदद से उसे पकड़ने की कोशिश करता है। अब देखना होगा कि क्या अर्जुन पृथ्वी को पकड़ पाता है या नहीं?