newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshay Kumar: देखिए वीडियो, अक्षय कुमार ने फैंस के लिए किया हैरतअंगेज स्टंट और जबरदस्त डांस

Akshay Kumar: आपको बता दें जहां हाल ही में अक्षय कुमार के अमेरिकी शो के एक इवेंट को रद्द किया गया था वहीं उनके अन्य शो में दर्शकों की संख्या हाउसफुल रह रही है। अक्षय कुमार भी अपने फैंस को खुश करने के लिए कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं। अक्षय कुमार की कई वीडियो उनके शो “द एंटरटेनर” से जुड़ी बाहर आ रही हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। वहीं अक्षय कुमार इस समय विदेश में दर्शकों को एंटरटेन करने में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय, नोरा फतेही, सोनम बाजवा, और अपराशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी अक्षय के इस हो “द एंटरटेनर” का हिस्सा हैं। काफी समय से अक्षय कुमार के इस शो को लेकर बातचीत चल रही है। आपको बता दें जहां हाल ही में अक्षय कुमार के अमेरिकी शो के एक इवेंट को रद्द किया गया था वहीं उनके अन्य शो में दर्शकों की संख्या हाउसफुल रह रही है। अक्षय कुमार भी अपने फैंस को खुश करने के लिए कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं। अक्षय कुमार की कई वीडियो उनके शो “द एंटरटेनर” से जुड़ी बाहर आ रही हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

अक्षय कुमार अपने इस शो में दर्शकों को जहां तरह-तरह के डांस से खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं उन्होंने एक धांसू एंट्री करते हुए सभी का दिल भी जीत लिया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अटलांटा में आयोजित हुए अपने शो “द एंटरटेनर” में हैरतअंगेज स्टंट को अंजाम दिया है। अक्षय कुमार ने इस इवेंट में अपनी एंट्री से अभी का दिल जीत लिया है।

अक्षय कुमार ने अटलांटा के इस शो में हवा में आते हुए एक रस्सी के सहारे एंट्री किया है। अक्षय हॉल में एक रस्सी के सहारे एंट्री करते हैं और इस दौरान वो कई तरह की कलाबाजी को भी करते हुए दिखते हैं। अक्षय की इस वीडियो को तमाम लोग शेयर कर रहे हैं और उनके प्रशंसक और फैंस अक्षय कुमार की तारीफ कर रहे हैं।

अक्षय कुमार का ये इवेंट 3 मार्च से शुरू हुआ है और ये अभी 12 मार्च तक चलता रहेगा। सभी कलाकार इस इवेंट का हिस्सा हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार का डांस करता हुआ एक और वीडियो वायरल हुआ है। जहां वो घांघरे में नोरा फतेही के साथ डांस कर रहे हैं। अक्षय के इस डांस पर भी लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। 2022 में अक्षय कुमार की सिनेमाघर में रिलीज़ हुई सभी फिल्म फ्लॉप रही थीं और अब 2023 में उनकी फिल्म सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है लेकिन अक्षय अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।