newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3: ‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग से गदगद अमिताभ बच्चन, तारीफ में पढ़ी ऐसी कविता सुनकर खड़े हो जाएंगे रौंगेटे

Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाया जा रहा था। इस दौरान इसरो के यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन लोगों ने इसे लाइव देखा। यहां हैरान करने वाली बात ये रही कि यूट्यूब के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब 8 मिलियन लोग किसी कार्यक्रम को एक साथ लाइव देख रहे थे।

नई दिल्ली। 23 अगस्त 2023…ये तारीख भारत के लिए एक इतिहास बन गई है। वो इसलिए क्योंकि इसी दिन चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) ने लैंडिंग की है। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग और चांद पर तिरंगा फहराए जाने से अब देश का मान अब और भी बढ़ गया है। इस सफलता के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव (साउथ पोल) पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। वहीं, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चौथे देश के रूप में भी भारत को जगह मिल गई है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन बुधवार को कई रिकार्ड बने। 23 अगस्त को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ की अगुवाई में चंद्रयान-3 (Chandrayan) ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड कर रहा था। चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाया जा रहा था। इस दौरान इसरो के यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन लोगों ने इसे लाइव देखा। यहां हैरान करने वाली बात ये रही कि यूट्यूब के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब 8 मिलियन लोग किसी कार्यक्रम को एक साथ लाइव देख रहे थे।

आम से लेकर खास सभी में दिखा उत्साह

चाँद पर भारत के पहुंचने से भारतवासियों में जश्न का माहौल है। आम से लेकर खास सभी भारत की सफलता को लेकर खुशी जता रहे हैं। सिनेमा जगत से जुड़े अभिनेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई दी। बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी ‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग से गदगद हैं। अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में इस जश्न को मनाया है।

chandaryaan

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अमिताभ बच्चन का वीडियो

कौन बनेगा करोड़पति 15 (KBC 15) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक कविता कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत भारत की शान तिरंगे को दिखाकर की गई है। फिर बिग बी की आवाज में रौंगटे खड़े कर देने वाली कविता सुनाई देती है। खुद बिग बी इसे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आखिर में चंद्रयान-3 को भी दिखाया गया है। अब बिग बी की ये कविता वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया यूजर्स कविता को दिल छू लेने वाली बता रहे हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाले अमिताभ बच्चन के इस टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को लोगों का काफी प्यार मिलता है।