newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jacqueline Fernandiz: जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक और बुरी खबर, अब इस बिग Budget मूवी से हुई Out !

Jacqueline Fernandiz: सोनल चौहान वही एक्ट्रेस है जो एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत के जरिए लोगों की नजरों में आई थीं। फिल्म के मेकर्स को ऐसा लग रहा है कि सोनल चौहान और नागार्जुन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फैंस के बीच तहलका मचा देगी।

नई दिल्ली। जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़ा है तभी से उनके बुरे दिन चल रहे हैं। एक तरफ जहां ईडी ने सुकेश की वजह से जैकलीन फर्नांडिस पर अपने नजरे बनाई हुई हैं। तो वहीं, उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट भी छूटते जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही जैकलिन (Jacqueline Fernandez) सलमान खान (Salman Khan) के ओवरसीज इवेंट द बैंग टूर से भी वो दूर ही नजर आईं। इस बीच अब कहा जा रहा है कि अक्किनेनी नागार्जुन की मच अवेटेड फिल्म द घोस्ट से भी उनका पत्ता कट गया है। बताया जा रहा है इस 100 करोड़ की फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आने वाली थीं लेकिन सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम सामने आने के बाद अब इस बिग बजट वाली फिल्म से उनका नाम काटकर उनकी जगह सोनल चौहान की एंट्री हो गई है।

jaquline

सोनल चौहान वही एक्ट्रेस है जो एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत के जरिए लोगों की नजरों में आई थीं। फिल्म के मेकर्स को ऐसा लग रहा है कि सोनल चौहान और नागार्जुन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फैंस के बीच तहलका मचा देगी। दोनों की जोड़ी एकदम सटीक बैठती है। यही कारण है कि अब जैकलिन की जगह सोनल चौहान को फिल्म के लिए चुना जा रहा है।

sukesh chandrashekhar

आपको बता दें, जैकलीन फर्नांडिस से पहले ही साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन प्रेगनेंसी की खबरों के चलते काजल अग्रवाल ने इस फिल्म को छोड़ दिया। बात करें सोनल चौहान की तो वो जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

jaqline