newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

35 साल के हुए अर्जुन कपूर, उनके जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज के दिन साल 1985 में मुंबई में हुआ। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें बताते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज के दिन साल 1985 में मुंबई में हुआ। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें बताते हैं।

अर्जुन का परिवार

उनके पिता मशहूर निर्माता बोनी कपूर और मां स्वर्गीय मोना कपूर हैं। उनकी बहन का नाम अंशुला कपूर है। अनिल कपूर और संजय कपूर रिश्ते में अर्जुन के चाचा लगते हैं। बता दें कि बोनी कपूर ने मोना कपूर से अलग होकर श्रीदेवी से शादी की थी। इस तरह जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, अर्जुन की सौतेली बहनें हैं। वहीं सोनम कपूर, अर्जुन की चचेरी बहन हैं। लेकिन अर्जुन अपनी सौतेली बहनों के काफी करीब हैं।

अर्जुन का करियर

अर्जुन ने सबसे पहले निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके अलावा वो, निखिल की ही फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। अर्जुन कपूर फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। दोनों ही फिल्मों को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

सलमान ने कराया वजन कम

शायद ही लोग ये जानते हो कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। ऐसे में हीरो के तौर पर काम करने के बारे में वो सोचते भी नहीं थे। बाद में सलमान खान के मार्गदर्शन में उन्होंने खुद को फिट किया। सलमान खुद के जिम में अर्जुन को वर्कआउट भी करवाते थे।

अर्जुन की फिल्में

अर्जुन ने यशराज बैनर की फिल्म ‘इशकजादे’ से डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इसमें अर्जुन के अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘पानीपत’ हैं।

Malaika Arora & Arjun Kapoor

अर्जुन की लव लाइफ

अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों ही आने रिश्ते की सच्चाई छुपाते थे लेकिन दोनों ने बाद में अपना रिश्ता स्वीकार कर लिया। इसके अलावा कपल को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।