newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan Case: आर्यन खान केस का गवाह किरण गोसावी पुणे में अरेस्ट, गिरफ्तारी से पहले वीडियो जारी कर किए बड़े खुलासे

Aryan Khan Case: बताया जा रहा है गोसावी पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं उसी में से एक मामले में पुलिस को गोसावी की तलाश थी। जिसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। किरण गोसावी के खिलाफ पुणे के फरसखाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी में रेड के दौरान आर्यन खान का हाथ पकड़कर ले वाले और जेल में बंद आर्यन के साथ सेल्फी लेकर चर्चा में आए किरण गोसावी (Kiran gosavi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने एक चैनल से बात कर इस बात की पुष्टि की है। बता दें, खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताने वाले गोसावी को बीते 15 दिनों से पुलिस तलाश रही थी। जब रेव पार्टी मामल में आर्यन को गिरफ्तार किया गया था तो एनसीबी ने कहा था कि किरण गोसावी उनका गवाह है। इसके बाद से ही गोसावी फरार था। इस बीच जहां एक ओर आर्यन खान की आज कोर्ट में सुनवाई है दूसरी ओर गोसावी को पुणे पुलिस द्वारा अरेस्ट करने की खबर सामने आई हैं।

aryan khan
बताया जा रहा है गोसावी पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं उसी में से एक मामले में पुलिस को गोसावी की तलाश थी। जिसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। किरण गोसावी के खिलाफ पुणे के फरसखाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर किरण गोसावी और शेरबानो कुरैशी ने 3 लाख रुपये ठग लिए थे। इसी मामले में पुणे पुलिस ने शेरबानो कुरैशी को पहले ही मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद अब गोसावी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

kiran gosami

वीडियो जारी कर प्रभाकर सैल पर लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें गोसावी ने प्रभाकर सैल द्वारा आर्यन के लिए 25 करोड़ की मांग को गलत बताया है। बता दें, प्रभाकर सैल, गोसावी का बॉडीगार्ड रहा है। कहा जा रहा है ये वीडियो गोसावी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में गोसावी ने प्रभाकर पर कई आरोप लगाए हैं। गोसावी ने कहा है कि प्रभाकर को बीते 5 दिनों में कितने ऑफर आए हैं। वो सैल के मोबाइल रिकॉर्ड से पता चल जाएगा। गोसावी ने वीडियो में मीडिया से अपील करते हुए कहा कि प्रभाकर और उसके दोनों भाई की कॉल डिटेल और मोबाइल चैट निकाली जाए। उसमें देखा जाए कि मैंने कुछ बात की है क्या?। इसके आगे गोसावी ने अपने व्यवसाय के बारें में बताते हुए कहा कि मेरा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है। गोसावी ने ये वीडियो मराठी में जारी किया है।