newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Photos: भोजपुरी हसीना निधि झा ने शादी के बाद मनाई पहली तीज, सुर्ख लाल साड़ी में ढाया कहर

Photos: भारत में तीज के पर्व का काफी ज्यादा महत्व है। ऐसे में आम लोगों से लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत के सितारों के बीच भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। भोजपुरी सिनेमा जगत की फेमस एक्ट्रेस लुलिया यानि कि निधि झा ने शादी के बाद पहली बार तीज का व्रत रखा था।

नई दिल्ली। तीज का त्योहार शादीशुदा औरतों के लिए बेहद खास होता है। तीज के दिन शादीशुदा औरतें अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। भारत में तीज के पर्व का काफी ज्यादा महत्व है। ऐसे में आम लोगों से लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत के सितारों के बीच भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। भोजपुरी सिनेमा जगत की फेमस एक्ट्रेस लुलिया यानि कि निधि झा ने शादी के बाद पहली बार तीज का व्रत रखा था। निधि ने शादी के बाद पहली बार पति यश के साथ तीज का त्योहार सेलिब्रेट किया।

तीज के मौके पर निधि ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में निधि सुर्ख लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। तीज के मौके पर निधि ने नई नवेली दुल्हन की तरह सज-धज कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सुर्ख लाल रंग की साड़ी के साथ निधि ने रेड लिपस्टिक, मांग में सिंदूर, और गले में मंगलसूत्र पहन अपने लुक को कंप्लीट किया है। हाथ में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहने निधि और भी हसीन दिख रही हैं। निधि के इस तीज स्पेशल लुक पर फैंस भी जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi yash Mishra (@nidhijha05)

आपको बता दें कि भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस निधि झा ने इस साल 2 मई को यश कुमार से शादी की है। यश और निधि की शादी मुंबई में हुई थी। शादी से पहले इस कपल ने इसी साल फरवरी के महीने में सगाई की थी।