newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: शो में अक्षरा सिंह का बड़ा खुलासा, पवन सिंह के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कही ये बात

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) वूट (Voot) पर शुरू हो चुका है। शो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की काफी चर्चा हो रही है। पहले एपिसोड में उनका इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला वहीं अब उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात कही है।

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) वूट (Voot) पर शुरू हो चुका है। शो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की काफी चर्चा हो रही है। पहले एपिसोड में उनका इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शो में आने से पहले पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात कही है। इन सबके बीच उनके फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

akshara pawan 1

अक्षरा सिंह ने ये इंटरव्यू बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करने से पहले दिया था। जिसमें उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, इन दोनों के अफेयर की चर्चा हो ओर होती रही है। जिसपर एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।

स्पॉटबॉय को उन्होंने इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अक्सर लोग मुझे को-स्टार्स के साथ जोड़ देते हैं। लेकिन कोई मेरे पास आकर नहीं पूछता कि मैं रिलेशनशिप में हूं या नहीं। बकौल अक्षरा- “पता नहीं, लोग अक्सर मुझे को-स्टार्स के साथ जोड़ दते हैं। अगर में कोई गाना या फिल्म करती हूं तो लोग सोचने लगते हैं कि मेरा उनके साथ अफेयर चल रहा है। लेकिन कोई मेरे पास आकर नहीं पूछता कि मैं किसी को-स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में हूं या नहीं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को एक्सेप्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- “मैं पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन उनके साथ अनुभव बहुत ही खराब रहा।” आपको बता दें कि साल 2019 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पवन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।