newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: रुबीना को धमकी देना सोनाली फोगाट पड़ा भारी, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने लगाई जमकर क्लास

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में पिछले हफ्ते काफी कुछ हुआ। बिग बॉस के घर में जमकर लड़ाई देखने को मिली। जब से सोनाली फौगाट (Sonali Phogat) घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं तब से वो काफी भड़की हुई नजर आईं। अब ‘वीकेंड का वार’ में शो के होस्ट सलमान ने उनकी जमकर क्लास लगाई है।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में पिछले हफ्ते काफी कुछ हुआ। बिग बॉस के घर में जमकर लड़ाई देखने को मिली। जब से सोनाली फौगाट (Sonali Phogat) घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं तब से वो काफी भड़की हुई नजर आईं। वो गुस्से में काफी कुछ बोल रही थी, जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। हाल ही में उन्होंने रुबीना दिलैक (rubina dilaik) को गाली और धमकी दी। जिसके बाद घर में इन कंटेस्टेंट्स में जमकर झगड़ा हुआ। अब ‘वीकेंड का वार’ में शो के होस्ट सलमान ने उनकी जमकर क्लास लगाई है।

sonali phogat

अब ऐसा लग रहा है कि सोनाली फोगाट को रुबीना को धमकी देना भारी पड़ गया है। क्योंकि सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठाया है। उन्होंने न सिर्फ सोनाली फोगाट की क्लास लगाई बल्कि उन्हे चेतावनी भी दी कि वो किसी को भी धमकी नहीं दे सकती हैं।

मेकर्स ने एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान नोमाली फोगाट पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं। ये पहली बार है जब सलमान सोनाली को आड़े हाथों ले करे हैं। वो उनसे सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं कि वो बाहर क्या देख लेंगी। सलमान खान निक्की से पूछते हैं कि क्या हुआ था। तो वो बताती हैं कि सोनाली ने कई सदस्यों को धमकी दी है और कहा है कि वो बाहर देख लेंगी। जिसके बाद सलमान सोनाली से पूछते हैं कि वो हार क्या देख लेंगी। साथ ही सलमान सोनाली से कहते हैं कि वो किसी को भी कभी भी धमकी नहीं दे सकती हैं।

sonali rubina

इसके बाद सोनाली कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। वो खुद पर लगे सभी आरोपों को मानने से इंकार कर देती हैं। इतना ही नहीं सलमान से वो कहती हैं कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो उन्हें फुटेज दिखाई जाए। लेकिन सलमान को सोनाली का ये अंदाज पसंद नहीं आया और वो उनपर भड़क गए। सलमान यहां तक कहते हैं कि सोनाली की बेटी भी ये शो देख रही है, ऐसे में उनका ये सब करना ठीक नहीं है।