newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amol Palekar: कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हुए अमोल पालेकर, पत्नी ने तबीयत की दी जानकारी

Amol Palekar: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अमोल पालेकर की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना के चलते 77 वर्षीय अभिनेता को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमोल पालेकर की पत्नी संध्या गोखले ने इस बात की जानकारी दी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अमोल पालेकर की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना के चलते 77 वर्षीय अभिनेता को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमोल पालेकर की पत्नी संध्या गोखले ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, फिलहाल उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। एक्टर के बीमार होने की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों की भी चिंता बढ़ गई। फैंस सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कामना कर रहे हैं।

पत्नी ने दी तबीयत की जानकारी

न्यूज़ चैनल से बात करते हुए एक्टर की पत्नी संध्या गोखले ने बताया कि, “तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। लेकिन अब घबराने वाली कोई बात नहीं है। उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है, पहले से उनकी स्थिति में काफी सुधार आया है।”

अमोल पालेकर का फिल्मी करियर

अमोल पालेकर सिनेमा जगत के मंझे हुए और सम्मानित कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी फिल्मों में भी काफी नाम कमाया है। उनके करियर की शुरुआत ही मराठी फिल्म ‘शांता’ से हुई। फिल्म रजनीगंधा के उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी अमोल पालेकर ने शानदार काम किया है। फिल्म निर्देशन के लिए अमोल पालेकर को 5 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानिता किया जा चुका है। अपनी सादगी के लिए जाने जाने वाले कलाकार अमोल पालेकर ने लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने नरम-गरम, सावन, गरम, रजनीगंधा, श्रीमान-श्रीमती, गोलामल, चितचोर, छोटी सी बात जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।