newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan Birthday: बर्थडे विश करने आए फैंस का दबंग खान ने कुछ इस तरह किया अभिवादन, सामने आया वीडियो

Salman Khan 58th Birthday: वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने बर्थडे पर फैंस की भीड़ देखकर काफी चकित नजर आए।सलमान खान फैंस को फ्लाई किस और हाथ हिलाते हुए अभिवादन कर रहे है। एक्टर के साथ पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दबंग खान के घर के बाहर भारी पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही है। 

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहे है। दबंग खान 58 साल के हो गए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। वहीं सलमान खान के चाहने वाले बर्थडे पर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है। भाईजान की एक झलक पाने के लिए मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। सभी लोग एक्टर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से बाहर मौजूद है। इसी बीच सलमान खान ने अपने फैंस को निराशा नहीं किया। उन्होंने बर्थडे विश करने आए फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जिसका वीडियो सामने आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने बर्थडे पर फैंस की भीड़ देखकर काफी चकित नजर आए। उनका रिएक्शन भी देखने वाला था। सलमान खान फैंस को फ्लाई किस और हाथ हिलाते हुए अभिवादन कर रहे है। एक्टर के साथ पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा दबंग खान के घर के बाहर भारी पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही है। बता दें कि हर साल अभिनेता सलमान के घर के बाहर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आते है।
जेनेलिया देशमुख ने सलमान खान को दी बधाई-

अभिनेत्री जेनेलिया ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी हैं। जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर पति रितेश देशमुख और सलमान की फोटो शेयर की है। सलमान ने अपने फ्रैंड्स के साथ देर रात को बर्थडे पार्टी की थी। ये फोटो उसी वक्त की बताई जा रही है। बता दें कि पार्टी कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@itsgeneliad)

बॉलीवुड अभिनेत्री रविना टंडन ने भी सलमान खान को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी फोटो साझा की है।

सलमान खान के जन्मदिन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसके पहले दबंग खान ने देर रात को बहन अर्पिता के आवास पर अपनी भांजी के साथ बर्थडे केक काटा था।